उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कफास क्‍या है?

नई-नई खबरें और मशहूर हस्तियों से जुड़ी अफवाहें मनोरंजन उद्योग में सुर्खियाँ बटोर रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर शरमन जोशी की सबसे हालिया पोस्‍ट सबसे आगे निकल गई है और इंटरनेट पर त‍हलका मचा चुकी है। वीडियो में उन्‍हें कोई खुलासा करने की कोशिश में देखा जा सकता है, लेकिन चुप रहने के लिये उन्‍हें पैसा मिलता है। एक अन्‍य वीडियो में अभिनेत्री मोना सिंह दिखती है, जो परेशानी में हैं और कुछ बताना चाहती हैं, लेकिन ऐसा कर नहीं पाती हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने रिश्‍वत ले ली है। अभिनेत्री और गायिका शहनाज़ गिल ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक पोस्‍ट से मामले को हवा दी है, जिसे आधा मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज भी मिले हैं और जिसमें वह बता रही हैं कि उन्‍होंने मनोरंजन उद्योग की एक चौंका देने वाली सच्‍चाई को छुपाने के लिये पैसे लिये हैं।

इतना ही नहीं, हंगामा तब बढ़ गया, जब जाने-माने स्‍टैण्‍ड-अप कॉमेडियन अतुल खत्री ने खुलासा किया कि बॉलीवुड के एक एक्‍टर के बारे में चुप रहने के लिये उन्‍हें हाल ही में पैसा मिला है। इस पर मशहूर युवा सेंसेशन ऊर्फी जावेद ने भी अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्‍होंने एक खास सेलीब्रिटी के बारे में कुछ बेइज्‍जती वाली बात सुनी है, लेकिन पैसा मिलने पर उन्‍होंने वह बात अपने तक ही रखी है। इंटरनेट कम्‍युनिटी इस चुनौती को हल करने में पगला-सी गई है।

हैशटैग कफास के बारे में बताएं। क्‍या यह वीडियोज किसी भी तरह से आपस में जुड़ें हैं? क्‍या ऊर्फी, शहनाज़ और अतुल एक ही इंसान की ओर इशारा कर रहे हैं?

इन लोगों के मैसेजेस में छुपे रहस्‍य ने कई लोगों को चौंकाया है और सभी अब यही सोच रहे हैं कि उन्‍होंने सच्‍चाई को जनता से क्‍यों छुपाया। आखिर किसके लिये वे अपनी आवाज उठाने से बच रहे हैं? प्रशंसक भविष्‍य का अंदाजा ही लगा सकते हैं और यह कि बदलता घटनाक्रम उन पर कैसा असर डाल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button