उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी कैडेटों ने सीखे मार्शल आर्ट्स एवं सेल्फ डिफेंस गुर

लखनऊ : 64 उप्र वाहिनी एनसीसी, लखनऊ के द्वारा सेंट फ़िडलिस कालेज, लखनऊ में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कैडेटों को कालकी आर्ट ऑफ सेल्फ डिफेंस के संस्थापक श्री गौरव ह्यूमन जो कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेल्फ डिफेंस ट्रेनर है, जिनको नौ तरह की मार्शल आर्ट्स का हुनर प्राप्त है,  गौरव ह्यूमन द्वारा स्वनिर्मित फ़िज़िकल सेल्फ़ डिफेंस की आसान टेक्नीक सिखाई गयी तथा कैडेटों को इसका अभ्यास कराया गया। कैडेटों को अचानक हुए हमलो की परिस्थिति में आसान तरीके से अपनी सुरक्षा करने का हुनर सीखने को मिला।

कर्नल गौरव कार्की ने कालकी संस्था की सराहना की और कैडेटों को बहुमुखी प्रतिभा को निखारने हेतु उत्साहित किया।

इसके पश्चात कैडेटों को वेल्थ बीज़ फाईनेंशियल सर्विसेज के सलाहकार श्री सीएसपी शुक्ला द्वारा वेल्थ मैनेजमेंट तथा धन सम्पदा की सुरक्षा, बचत व निवेश के बारे में विस्तार से समझाया गया और आने वाले समय में व्यक्तिगत आर्थिक सुरक्षा एवं सम्पत्ति अर्जित करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

कर्नल गौरव कार्की ने कैडेटों को धन की बचत एवं निवेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी आसान तरीके से देने के लिये श्री सीएसपी शुक्ला की सराहना की एवं धन्यवाद किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button