उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उच्च शिक्षा मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

आगरा किला एवं श्री राम पार्क जयपुर हाउस पर आयोजित योग शिविर में हुए सम्मिलित

लखनऊ । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) के संयुक्त तत्वावधान में आगरा किला में योग शिविर का आयोजन किया गया । योग शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आज विश्व के 125 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। यह पीएम मोदी की देन है जो आज के दिन पूरा विश्व हमारा अनुसरण कर रहा है। भारत विश्वगुरू बनेगा। योग हमारी प्राचीन विधा है जो संपन्न परिवारों के ड्राइंगरूम में रह गई थी। अब यह दुनिया के पटल पर रोशन हो रही है। योग अब किताब से निकल कर जन-जन तक पहुंच गया है।

हमने दुनिया को योग का संदेश दिया है। योग दिवस पर आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ भारतीय शिक्षक मंडल से जुड़े पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया। इसी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री ने श्री राम पार्क जयपुर हाउस में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में भी योगाभ्यास किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल, काॅलेज, स्मारक, सरकारी और निजी संस्थान के साथ ही अन्य जगहों पर लोगों ने योगा करके निरोग रहने का संदेश दिया.
योगाभ्यास करने आई विभिन्न छात्राओं ने हमारे जीवन में योग के महत्व पर चर्चा की और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रो. आशुरानी, कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह, उप्र राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button