उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मानसून के मौसम में अविस्मरणीय मनोरंजन का तड़का

मुंबई। ठंडी ठंडी बारिश की बूंदों की शांत गड़गड़ाहट के साथ कुछ मनोरम कहानियों का आनंद लेने के लिए तैयार रहें। रोमांच से नाट्‌य तक कई प्रकार के कॉन्टेन्ट के साथ एमएक्स प्लेयर आगामी अद्‌भुत मानसून के मौसम में कुछ अविस्मरणीय देखने का अनुभव करायेगा।

धारावी बैंकः
धारावी की छोटी गंदी गलियाँ, खुले गटर और तंग झोपडीयों को दर्शाते हुए यह सीरीज एक पुलिस वाले की कहानी है, जो मुंबई में अपनी समांतर सरकार चलाने वाले एक शक्तिशाली गैंगस्टर को गिराने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज में निर्मम थलैवन के रूप में सुनील शेट्टी है और उनके सामने एक कठिन पुलिसवाले के रूप जेसीपी जयंत गावस्कर का किरदार निभा रहे है विवेक आनंद ओबेरॉय।
आश्रमः
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित ‘आश्रम’ एक ऐसे बाबा की कहानी है जिसने काशीपुर के सभी लोगों के दिमाग पर काबू पा लिया है और खुदको भगवान की जगह पर पहुँचा दिया है। इस बाबा की चुनौतीपूर्ण भूमिका बॉबी देओल निभा रहे है।
क्वीनः
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौतम वासुदेव मेनन और प्रसाथ मुरूगेसन द्वारा निर्देशित ‘क्वीन’ ये कहानी है शक्ती शेषाद्री के जीवन की। रम्या कृष्णन शक्ती के रूप में दिखायी देंगी।
कैम्पस डाइरीज़ः
‘कैम्पस डाइरीज़’ः- छह दोस्तों की एक दमदार कहानी है जो उनके कॉलेज जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वे विश्वविद्यालय के छात्र है और कॉलेज में रैगिंग, ड्रग्स का सेवन, एकतरफा प्यार और टॉक्सिक संबंधों जैसी समस्याओं के साथ वे किस तरह निपटते हैं। इस में हर्ष बेनिवाल, रित्विक साहोर, सृष्टी गांगुली रिंदानी, सलोनी पटेल और अभिनव शर्मा के साथ सलोनी गौर के किरदार है।
समांतरः
‘समांतर’ नायक कुमार की कहानी है और यह किरदार अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया है। इस शो का निर्देशन सतिश राजवाडे का है और इस में कुमार की पत्नी के रूप में तेजस्विनी पंडित की भी भूमिका है।
भौकाल- 2ः
आईपीएस अधिकारी नवनीत सेकेरा के जीवन से प्रेरित, ‘भौकाल 2’ में मोहित रैना एसएसपी नवीन सिखेरा के किरदार में नजर आएंगे। इस में बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर, प्रदीप नागर, गुल्की जोशी, अजय चौधरी, रश्मी राजपुत और दिवंगत मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल की भी प्रमुख भूमिकाएं है।
शिक्षा मंडलः
सच्ची घटनाओं से प्रेरित, डग् ओरिजिनल सीरिज ‘शिक्षा मंडल’ भारत का सबसे बडा शिक्षा घोटाला दिखाता है। इस शो में गौहर खान, गुलशन देवैया, पवन राज मल्होत्रा, राजेंद्र सेठी और इरम बदर खान की भूमिकाएं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button