उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भगवान जगन्नाथ, मायी सुबद्रा, भाई बलदेव की जय

जगत के नाथ जगन्नाथ निकले नगर भ्रमण पर भक्तों के कष्टों को हरने

लखनऊ : डालीगंज स्थित श्री माधव मन्दिर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के समय घुमड़ते बादल और धूप की लुका-छिपी के बीच शाम को भक्‍तों ने बड़े ही हर्षोल्‍लास के साथ भगवाल जगन्‍नाथ की भव्‍य रथ यात्रा निकाली। रथ पर बलभद्र और सुभद्रा के साथ विराजमान भगवान जगन्‍नाथ की झांकी का श्रृंगार बहुत ही सुंदर और भव्‍य किया गया था। भक्‍त जयघोष के साथ रथ को श्रद्धापूर्वक और भक्तिभाव से खींचते हुए ले जा रहे थे। इस दौरान रथ यात्रा जहां से भी जा रही थी, लोग भगवान का जगन्‍नाथ का आर्शीवाद लेकर खुद को धन्‍य मान रहे थे।

भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकले और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत किया।

भगवान जगन्नाथ महाआरती के बाद 56प्रकार के भोग लगाया कर जाएगा रथ पर विराजमान करके उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा, बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, धनश्याम दास अग्रवाल गुड्डा, श्याम साहू, घनश्याम अग्रवाल, गोविन्द साहू, दिनेश अग्रवाल, रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया गया।

mñjjm
लखनऊ ब्रह्मचारी प्रभु द्वारा हरि नाम संकीर्तन हरे कृष्णा हरे कृष्णा महामंत्र मृदंग और करताल की ध्वनि में गुंजन के साथ रथ यात्रा में पांच प्रमुख जगहो पर वृन्दावन के कलाकार शुभम ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण लीलाओ का मंचन किया गया, वही रथ आगे अंशु गोस्वामी ग्रुप श्रीहरि के सामने भजनों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। रथ पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान सबको आकर्षित कर रहे थे, पंजाबी ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे।
डालीगंज व्यापारियों, भक्तो द्वारा जगह जगह रथ का स्वागत में फूलों की वर्षा, भक्तो को प्रसाद वितरण करते दिख रहे थे।

😃😅7

वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया।
रथ यात्रा के वापसी के समय डालीगंज बाजार में अतुल अग्रवाल चौराहा पर बनारस के आचार्यों द्वारा श्री जगन्नाथ भगवान, माता सुभद्रा, भाई बलदेव की महाआरती कर सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया।

यात्रा में 15फ़ीट हनुमान रथ यात्रा की फटाका लहराते हुआ, भक्त आरती थाल का नजर आ रहे थे,
उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता व ओमकार जयसवाल बताया कि इस बार हजार से अधिक लोगो मे लाइव प्रसारण फेजबुक पेज radhamadhavlko पर देखा।

वही राकेश साहू ने बताया कि मोबाइल के शौकीन फोटोग्राफर ने जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की यादगार झलकियां अपने मोबाइल में कैद किया।

इस अवसर पर अनुराग साहू,दिनेश अग्रवाल, ओमकार जायसवाल, श्याम जी साहू, भारत भूषण गुप्ता, माया आनंद, मनोज साहू, राकेश साहू, गोविंद साहू, माया आनन्द उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button