उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कैबिनेट मंत्री ने बांके बिहारी धाम से किया विकास कार्यो का शिलान्यास

लोगो को जलभराव और गन्दगी से मिलेगी निजात

लखनऊ । मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मारुती स्टेट चौराहा स्थित बांके बिहारी धाम कॉलोनी, आगरा से सीसी सड़क एवं नाली के निर्माण कार्यो का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सभी विधायकों को अपनी विधानसभा में विकास कार्यो के लिए विधायक निधि के अतिरिक्त तीन-तीन करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किये गये हैं, जिसमे आगरा की दक्षिण विधानसभा में बांके बिहारी धाम में साठ लाख रुपए की 3.75 मीटर पर सड़क के बाद नाली और शेष जगह पर टाइल की इंटरलॉकिंग होगी। इसी तरह से अगला निर्माण कार्य सैनिक नगर में 85 लाख का होना है और बालाजी पुरम के ए, बी व डी ब्लॉक में डेढ़ करोड़ का काम होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में अलौकिक उपाध्याय ने बताया कि बांके बिहारी धाम कॉलोनी के लोगो की शिकायत थी ख़राब सड़क होने के कारण जलभराव और गन्दगी रहती है, इसको दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कॉलोनी के रोड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर श्रीगणेश किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वासुदेव ज्ञामलानी ने कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मा० मुख्यमंत्री से लगातार समन्वय और संवाद बनाकर विकास की योजनाओ को मंजूर कराया जा रहा है और इस हेतु कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय निरंतर सक्रिय हैं। वर्षो से जर्जर पड़े मार्गो और नालियों की दुर्दशा को प्राथमिकता पर दूर किया जा रहा है।


कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत जितेंद्र त्रिलोकानी और भारत त्रिलोकानी ने किया। संचालन ओम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महंत निर्मल गिरी, पार्षद रेनू गुप्ता, मीनाक्षी वर्मा, गुड्डू मैनन, के. लाल त्रिलोकानी, रितेश शुक्ला, प्रदीप उप्रेती, हीरालाल त्रिलोकानी, तरुण सचदेवा, संतोष गुरनानी, सुबोध कुकरेजा, धीरज कोहली, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, शिव कुमार शर्मा, जय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button