उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पनकी में निर्माणाधीन 660 मे0वा0 की ईकाई भी दिसम्बर तक शुरू करेगी विद्युत उत्पादन

अध्यक्ष ने काम में तेजी लाने हेतु कसे पेंच, स्थानीय समस्याओं को खत्म कराकर परियोजना अधिकारियों एंव संस्थाओं का बढ़ाया मनोबल

लखनऊ :कानपुर देहात की पनकी में 660 मेगावाट की निर्माणधीन परियोजना में तेजी लाने के लिये उ.प्र. पावर कारपोरेशन और उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम देवराज पनकी परियोजना पहॅुचे। यहॉ पर उन्होंने परियोजना स्थल पर किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।

परियोजना स्थल पर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रदेश की विद्युत उपलब्धता बढ़ाने हेतु लगातार निर्देश दे रहे हैं। इसके लिये आवश्यक है कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाये। पनकी परियोजना निर्धारित समय से पीछे चल रही है। इसके कार्यों में तेजी लायी जाये। इसलिये हर अधिकारी और संस्था युद्धस्तर पर अपने कार्यो को करें। हमें इस वर्ष में निर्माणाधीन इकाई से उत्पादन शुरू करना है। इसमें अभी छः महीने से ज्यादा का समय बाकी है। अगर हम सब मन से जुट जायेंगे तो हम अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि आज 09 जून है। दिसम्बर को निर्माणाधीन परियोजना से उत्पादन शुरू हो यह सुनिश्चित करना है। बैठक में महाप्रबन्धक गोबिन्द कुमार मिश्रा, सहित परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना में कार्य कर रही अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पनकी पावर हाउस कानपुर में स्थित है। इसका फर्स्ट स्टेज 1967 में चालू हुआ था। उस समय इसकी कैपसिटी 32 मेगावाट थी। 1977 में 110 मेगावाट की यूनिट ने उत्पादन शुरू किया। तीसरा स्टेज 2018 में 660 मेगावाट की यूनिट स्थापित हो रही है। सितम्बर 2021 में परियोजना चालू होने का लक्ष्य था जिसमें लगातार विलम्ब हो रहा है। अध्यक्ष ने नया लक्ष्य बनाया है।
अधिकारियों ने बैठक में अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि कोराना के कारण परियोजना के निर्माण में विलम्ब हुआ है लेकिन अब तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। हम सब पूरी कोशिश करेंगे कि दिसम्बर से उत्पादन शुरू हो जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button