उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविन्द केजरीवाल यह बतायें कि यदि मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं तो उन्हें किसी भी न्यायालय से जमानत क्यों नहीं मिल रही : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल शिक्षा को ढाल बनाकर अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है कि बवाना में एक स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुये उन्होंने मनीष सिसोदिया को लेकर जिस तरह आंखों में आंसू लाकर यह छलावा किया कि मानो केन्द्र सरकार ने सिसोदिया को जेल भेजा हो। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसा दर्शाने की कोशिश करते हैं कि मनीष सिसोदिया को शिक्षा विभाग से जुड़े किसी मामले में जेल भेजा गया है पर सच यह है कि वह अभी आबकारी विभाग के शराब घोटाले में जेल गये हैं।

सिसोदिया के विरूद्ध मामला इतना संगीन है कि जहां न्यायालय उन्हें जमानत नहीं दे रहें तो वहीं लगातार न्यायाधीश इस ओर इशारा करते हैं कि मामला गंभीर है और जमानत मिलते ही सिसोदिया गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। न्यायालय ने यहां तक कहा है कि यह एक सबूतों को नष्ट करने से भी जुड़ा गंभीर मामला है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज जब अरविन्द केजरीवाल भावुक होकर मनीष सिसोदिया को याद कर रहे थे उस वक्त दिल्ली का बच्चा-बच्चा यह समझ रहा था कि आज वह मनीष सिसोदिया को लेकर चिंतित नहीं हैं वह आने वाले कल में स्वयं की संभावित गिरफ्तारी को लेकर भयभीत हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है कि बेहतर होगा अरविन्द केजरीवाल दिल्ली वालों को गुमराह करने की बजाये यह बतायें कि यदि मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं तो उन्हें किसी भी न्यायालय से जमानत क्यों नहीं मिल रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button