संजीव शर्मा ने ग्रहण किया वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी लखनऊ का कार्यभार

लखनऊ : संजीव शर्मा ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री शर्मा पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।
संजीव शर्मा की भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस.) में सिविल सेवा के 2010 बैच में नियुक्ति हुई। इनकी प्रथम नियुक्ति पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर हुई। इन्होने इससे पूर्व मण्डल में मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग के पद पर भी सफलतापूवर्क कार्य किया ।
इन्होने (इतिहास) विषय से एम.ए. एवं एम.फिल की डिग्री प्राप्त की। इसके अतिरिक्त आपने जापान से ’हाई स्पीड’ टेªन संचलन संबंधी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
आपको संगीन सुनने के साथ-साथ खेलों में क्रिकेट एवं बैडमिण्टन खेलना प्रसन्द है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।



