उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध औचक जांच का आयोजन

लखनऊ : मण्डल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया | इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 15120 (देहरादून – बनारस जनता एक्सप्रेस) के लखनऊ स्टेशन पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 02 वेंडरो को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खानेपीने का पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर इन वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | अतः इन दोनों अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया |

इसके पूर्व दिनांक 05.06.2023 को मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 11124 (बरौनी – ग्वालियर मेल) के उन्नाव स्टेशन पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 02 वेंडरो को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खानेपीने का पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर इन वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | अतः इन दोनों अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल उन्नाव के सुपुर्द कर दिया गया |
रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत खानपान स्टाल व वेंडर से ही खानपान सामग्री ख़रीदे | किसी भी प्रकार की सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करें |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button