उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कालेज देखो ‘सारथी’मेगा एडमिशन फेयर 3 और 4 जून को लखनऊ में

कालेज देखो ‘सारथी’मेगा एडमिशन फेयर 3 और 4 जून को लखनऊ में

लखनऊ : इस फेयर तीन हजार से अधिक कालेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने की सुविधा लेकर कालेजदेखो लखनऊ में मेगा एडमिशन फेयर का आयोजन कर रहा है। इस अनोखी पहल से 12वीं पास छात्रों को देश के जाने-माने कालेजों में अपने पसंदीदा कोर्स में एडमिशन मिलना अब आसान होगा। साथ ही विदेशों के कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

कालेजदेखो ‘सारथी’ मेगा एडमिशन फेयर का दो दिवसीय कार्यक्रम 3 एवं 4 जून को कैंटोनमेंट रोड स्थित रैडिसन लखनऊ सिटी सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस एडमिशन फेयर में छात्रों को इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल, होटल मैनेजमेंट, मीडिया स्टडीज, कामर्स, एग्रीकल्चर जैसे कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

कालेजदेखो ‘सारथी’ मेगा एडमिशन फेयर में छात्रों को कुछ गिने चुने कालेजों में एडमिशन के साथ-साथ जाब एश्योरेंस भी मिल सकता है। साथ ही 12वीं कक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

कालेजजदेखो के सीईओ रुचिर अरोड़ा का कहना है कि इस मेगा एडमिषन फेयर में छात्रों को एक साथ जितनी बड़ी संख्या में कालेज में भर्ती होने की सुविधा मिल रही है, वह और कहीं भी मिलनी लगभग नामुमकिन है। इससे हर छात्र को अपने भविष्य के बारे में सही निर्णय लेने में सहायता होगी। इसके अलावा कालेजदेखो डाटकाम पर देषभर के 35 हजार से अधिक कालेजों की जानकारी भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button