उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उच्च शिक्षा मंत्री ने किया माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

50 साल पुराने विद्यालय को नया स्वरूप देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने चित्रगुप्त माध्यमिक विद्यालय, आगरा का निरीक्षण किया और विद्यालय प्रबंधन के साथ विद्यालय के जीर्णोद्धार के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।

निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । उसके बाद सम्पूर्ण विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यालय में उपलब्ध रहने वाली समस्त मूलभूत सुविधाओं/व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भरोसा दिलाया कि छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए विद्यालय के जीर्णोद्धार हेतु हर संभव सहायता की जाएगी तथा इसके लिए जो भी अनुदान की आवश्यकता होगी वह शासन स्तर से स्वीकृत करा कर इस 50 साल पुराने विद्यालय को नया स्वरूप दिलाने का समुचित प्रयास किया जाएगा।


उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा माला पहनाकर मा० उच्च शिक्षा मंत्री जी का स्वागत किया गया साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान मा० उच्च शिक्षा मंत्री ने विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ विद्यालय के पुनरुद्धार व पठन-पाठन के कार्यों को समृद्ध करने हेतु क्या-क्या सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष  योगेश कुलश्रेष्ठ के साथ-साथ समिति के उपाध्यक्ष, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button