उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मेरा परिवार ही नहीं प्रदेश और देश के विकास की भी चिंता करनी पड़ेगी व्यापारी को : संदीप बंसल

निगोहा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

लखनऊ : निगोहा क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि अब सिर्फ मैं और मेरा परिवार नहीं प्रदेश और देश के बारे में भी व्यापारिक समाज को गंभीरता से चिंतन करना होगा. व्यापार और उद्योग कैसे बढ़े इस पर भी काम करना होगा.

प्रदेश कि सरकार के द्वारा उद्योग लगाने और व्यापार बढ़ाने की तमाम सुविधाएं दी जा रही है. भारत सरकार द्वारा व्यापार प्रारंभ करने के लिए बैंकों से ऋण सुविधाएं प्रदान की जा रही है. ऐसे में व्यापार मंडल का नया दायित्व यह भी बनता है कि हम बेरोजगार नौजवानों को उद्योग और व्यापार लगाने के लिए प्रेरित करें और तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी इसमें सहयोग करें उन्होंने निगोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर रविंद् तिवारी, महामंत्री- पंकज मिश्रा, नितिन सिंह, कोषाध्यक्ष- विजय सोनी, विनोद पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार जयसवाल, विकास सिंह उपाध्यक्ष- राहुल गुप्ता, वरुण गुप्ता, संजू गुप्ता, संगठन मंत्री – आलोक मिश्रा, अर्जुनदास, प्राचार मंत्री – श्याम जी द्विवेदी, इंतशाम खान, विधि सलाहकार – देवेश बाजपेई , मीडिया प्रभारी- जय शुक्ला,प्रीति बाजपेई संरक्षक – अजय सिंह, सतीश सोनी को शपथ दिलाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं व्यापारी हित में सदैव खड़े रहने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी वा नगर वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी. उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, दिपेश गुप्ता, सुनित साहू, विक्रांत यादव, लखनऊ के युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, ललित सक्सेना, पतंजलि सिंह, मलखान सिंह, सनत गुप्ता, आर के मिश्रा, शब्बीर अहमद, मो नसीम,संजय निधि अग्रवाल, महिला महामंत्री बीनू मिश्रा, चन्दन सिंह, ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button