उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बी.एन. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने बनाए नशामुक्त पोस्टर

बीएनसीटी में नशामुक्त सेनानियों का हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ। बीएनसीटी प्रबंधन द्वारा नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के नशामुक्त सेनानियों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, बीएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति से जुड़े पोस्टर प्रदर्शित किये।

गौरतलब हो कि आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राजधानी के स्कूल, कॉलेजों में नशामुक्त संकल्प सभाओं का सिलसिला जारी है। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यूपी के सह प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान की अगुवाई में नशामुक्त अमृत कलश यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश प्रभारी के प्रतिनिधि अभिषेक अवस्थी नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर बी.एन. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीकेटी, लखनऊ पहुंचे।


इस नशामुक्त संकल्प सभा में प्रदेश सह प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को नशे से होने वाली धनहानि, जनहानि व मानहानि के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे आजीवन नशामुक्त रहने के लिए अपनी दोस्ती को नशामुक्त रखें। गुटखा तम्बाकू की पहली चुटकी, सिगरेट हुक्का की पहली फूंक और शराब बीयर की पहली घूँट से हमेशा दूर रहें। सभी लोग अपने संस्थान, प्रतिष्ठान, पड़ोस व परिवार को नशामुक्त रखने की कोशिश करें।


इसी क्रम में नशामुक्त सेनानी दिलीप शुक्ला ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप ही देश का भविष्य हैं। यदि आप चाह लेंगे तो भारत कुछ वर्षों में नशामुक्त देश हो जायेगा। नशे के खिलाफ बच्चों और महिलाओं को जंग लड़नी होगी। युवाओं को आजीवन नशामुक्त रहने की कसम खानी होगी।अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जीवन पर्यंत नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।


नशामुक्त संकल्प सभा में कॉलेज के डायरेक्टर अजय कुमार सचान, रजिस्ट्रार सतीश दुबे एवं एन.एस.एस. समन्वयक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अभियान का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी स्टूडेंट्स को अभियान के लालपत्र वितरित किए गए। सभा में फैकल्टी मेंबर तनुज गुप्ता, मोनिका श्रीवास्तव, नशामुक्त सेनानी अनुपम शुक्ला, अम्बरीष शुक्ला व संजीव यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button