उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अलीगंज श्री महावीर जी हनुमान मंदिर में हेल्प यू संजीवनी हनुमान भजन संध्या आयोजित

लखनऊ. बड़ा मंगल (जेष्ठ माह के तीसरे मंगलवार) के पावन अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अलीगंज श्री महावीर जी हनुमान मंदिर, लखनऊ में “हेल्प यू संजीवनी हनुमान भजन संध्या” का आयोजन किया गया | भजन संध्या में प्रदीप अली एवं आकांक्षा सिंह ने कर्णप्रिय भगवत भजन द्वारा भक्तजनों के ह्रदय को आस्था एवं भक्ति से सराबोर कर दिया |

प्रबंध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी को बड़ा मंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महावीर हनुमान की कृपा से हेल्प यू संजीवनी हनुमान भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है | महावीर हनुमान निश्चय ही बल बुद्धि और विद्या के दाता है तथा भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं | इसीलिए कहा जाता है ‘बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार’ | भजन संध्या के माध्यम से हम आप सभी से जनहित में रक्तदान करने की अपील करते हैं क्योंकि वस्तुओं का दान देकर हम कुछ समय के लिए किसी की मदद कर सकते हैं लेकिन रक्तदान द्वारा हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं | तो आगे आइए और हमारे इस नेक कार्य में हमारा साथ दीजिए |”

भजन संध्या की शुरुआत आकांक्षा सिंह ने गणपति वंदना गाकर की | इसके बाद प्रदीप अली एवं आकांक्षा सिंह ने तेरे मन में राम | आज मोहे रघुवर की सुध आई | मैं तो कब से तेरी सरन| तुम बिन मोरी कौन खबर ले | राणा जी मैं गोविंद गुण गाना | पायो जी मैंने राम रतन धन पायो | श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम| छोटो सो मेरो मदन गोपाल | श्याम चूड़ी बेचने आया भजन गाकर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया | तबला पर नितीश कुमार, गिटार पर गोपाल गोस्वामी तथा कीबोर्ड पर रिंकू राज ने साथ दिया |

भजन संध्या में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रक्तदान जागरूकता पैम्फलेट बांटे गए, जिसके तहत लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई और ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे “हेल्प यू ब्लड डोनर” अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने को कहा गया |

भजन संध्या में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हर्ष वर्धन अग्रवाल, बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों, ट्रस्ट के सलाहकार तथा स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button