उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिम्बाम्बे के दिग्गज क्रिकेटर और लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के चीफ कोच एंडी फ्लावर ने देखी ” क्रिकेट फीवर… बैटी आर्ट ”  प्रदर्शनी

क्रिकेट बैट पर बनी 22 कृतियों की प्रदर्शनी 3 जून तक लगी रहेगी

लखनऊ :  इन दिनों लखनऊ शहर में आईपीएल खेल के चलते क्रिकेट का खास बोलबाला रहा, क्रिकेट का फीवर हर तरफ छाया रहा। इस क्रिकेट फीवर का एक बेहतरीन प्रदर्शन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के आठ प्रदेशों से आए समकालीन कलाकारों ने क्रिकेट बैट पर किया जो खेल और कला दोनों को जोड़ता हुआ नज़र आ रहा है। प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि अब इस प्रदर्शनी का जिक्र और चर्चा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल और कला दोनों ही क्षेत्रों में की जा रही। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज की ।

ज्ञातव्य हो कि इस प्रदर्शनी का उदघाटन रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने किया था इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं । इस प्रदर्शनी में लगी सभी कृतियाँ चार दिवसीय कला शिविर के दौरान बनाई गईं हैं ।
बुधवार को इस प्रदर्शनी को देखने के लिए जिम्बाम्बे के दिग्गज क्रिकेटर और लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के चीफ कोच एंडी फ्लावर सराका आर्ट गैलरी पहुँचे। उन्होने सभी 22 कृतियों को बड़ी बारीकियों से देखा और कलाकारों के इस प्रदर्शन की सराहना भी की। इनके अलावा मुम्बई इंडियंस (एम आई) टीम के खिलाड़ी पीयूष चावला, लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के आयुष बदानी, रोमारियों शेफर्ड ने भी इस प्रदर्शनी में बैट पर बनी कृतियों कि तारीफ कर चुके हैं। शुभकामनाएं के लिए बैट पर हस्ताक्षर किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button