उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते, के अन्तर्गत तहत विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवसों में मंडल के वाराणसी जं.(कैंट) एवं अयोध्या (कैंट) स्टेशनों पर ऑपरेश नन्हें फ़रिश्ते एवं ऑपरेशन अमानत का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिसका ब्यौरा निम्नवत है :-आपरेशन अमानत• पिछले कुछ दिन पूर्व रेलवे हेल्प लाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर, जिसमे उल्लेख था कि जोधपुर से सिवान तक यात्रारत एक यात्री ,जोकि गाड़ी संख्या 14864 मरुधर एक्स० से यात्रा कर रहे थे,उक्त यात्री का एक बैग स्लीपर कोच में छूट गया था I प्राप्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए इसपर ऑन ड्यूटी रेल सुरक्षा बल द्वारा कार्यवाही करते हुए गाड़ी को बाबतपुर स्टेशन पर अटेंड करके कर बैग को अपनी सुपुर्दगी में लेकर चौकी बाबतपुर पर रखा गया तथा 07.मई 2023 को बैग के मालिक के चौकी पर आने पर पूर्ण आश्वस्त होने के उपरान्त उक्त बैग को सही सलामत मय सामान सहित उक्त यात्री के सुपुर्द किया गया I यात्री द्वारा इस कार्य हेतु रे.सु.ब. वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |•06.मई 2023 को रे.सु.ब. पोस्ट अकबरपुर से द्वारा मैसेज प्राप्त हुआ कि किसी यात्री का गाड़ी स०-13237 UP के कोच स० B-2, सीट न०-17 पर मैरून कलर का एक छोटा बैग छूट गया है | उक्त सूचना के अनुपालन में ऑन ड्यूटी कर्मचारी द्वारा गाड़ी के अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुँचने पर उक्त गाड़ी को अटेंड कर उक्त बैग को प्राप्त कर उसे रे०सु०ब० पोस्ट अयोध्या कैंट कार्यालय लाया गया तथा रे०सु०ब० पोस्ट अकबरपुर को नोट कराया गया I रे०सु०ब० पोस्ट अकबरपुर द्वारा इसकी सूचना बैग के मालिक को दी गयी | सूचना पाकर बैग के मालिक  07.मई 23 को RPF चौकी पर उपस्थित हुए तथा अपने बैग की पहचान की Iइसके उपरान्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने एवं आश्वस्त होने पर यह बैग उक्त यात्री को सही सलामत सुपुर्द किया गया | उक्त यात्री द्वारा रे०सु०ब० के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |• 05.मई 2023 को वाराणसी SSE C&W स्टाफ द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 22436 वन्दे भारत एक्स० के कोच संख्या C-7 में किसी यात्री का एक नारंगी रंग का बैग छूटा गया है I उक्त सूचना पर रे०सु०ब० स्टाफ द्वारा गाड़ी को अटेंड करके उक्त बैग को लाकर कार्यालय में सुरक्षित रखा गया तथा सम्बंधित यात्री को इसकी सूचना डी गयी | 07.मई .2023 को एक व्यक्ति कार्यालय में उपस्थित हुए एवं इस बैग को अपना होने की बात कही I इसके उपरान्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने तथा आश्वस्त होने के बाद उक्त बैग को सही सलामत इस यात्री क्वे सुपुर्द किया गया I यात्री द्वारा अपना सामान पाकर रे०सु०ब० वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |

आपरेशन नन्हे फ़रिश्ते•

07.मई 2023 को सुरक्षा नियंत्रक कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 04059 आनन्द विहार समर स्पेशल के कोच संख्या एस-3 की सीट संख्या 44 पर दो लड़कियां संदिग्ध अवस्था में यात्रा कर रही हैं I इसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त सूचना के आधार पर उक्त गाड़ी के वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 05 पर आगमन होने पर गाड़ी को ऑन ड्यूटी स्टाफ द्वारा अटैण्ड कर उन दोनों लड़कियों को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्ट पर लाया गया तथा पूछताछ करने पर पहली लड़की ने अपना नाम सोनिया (काल्पनिक नाम) निवासी पटना एवं दूसरी लड़की ने अपना नाम मोनिका (काल्पनिक नाम) निवासी वाराणसी बताया I इस विषय में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर रेल सुरक्षा बल द्वारा दोनों लड़कियों को गुड़िया, रेलवे चाइल्ड लाइन, वाराणसी को सकुशल अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button