उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दुधवा नेशनल पार्क’ के प्रकृतिक स्वरूप का अवलोकन कर अचंभित रह गए हॉस्टलर्स

लखनऊ : यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया,उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई के 11 सदस्य 29 अप्रैल 2023 को एक रात-दो दिन के लिए ‘दुधवा टाइगर रिजर्व’, लखीमपुर,पर्यटन के उद्देश्य से गये। यहाँ दुधवा आगमन पर लंच,विश्राम के बाद जंगल सफारी, डिनर, कैम्प फायर किया।

सुबह सफारी की और ब्रेकफास्ट के बाद लखनऊ वापस आये, इस दो दिवसीय पर्यटन यात्रा के दौरान सभी ने जहां प्राकृतिक छटा को अनुभव किया। वही पशु-पक्षियों के बीच में रहकर प्रकृति को बहुत निकट से अनुभव किया। इस अवसर पर मौसम ने भी उनका साथ दिया और वहां पर ठंड अत्यधिक बढ़ गई। आप सबने जहां शाम को जीप सफारी का आनंद लिया वहीं अगले दिन सुबह पुनः जीप सफारी करते हुए किशनपुर तक गए और इस दौरान आपने हाथी,टाइगर,हिरण सहित अनेक पशु-पक्षी के दर्शन हुये और सबको रोमांचित कर देने का अनुभव हुआ। जंगल भ्रमण के दौरान आपने दुधवा के प्राकृतिक दृश्यों का वहां की ऊंची मचानों पर चढ़कर आनंद लिया और बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए अपनी यात्रा का विवरण शेयर किया।

यात्रा का ये कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। विशेषकर नवीन जी ने अपने इंस्टा 360 कैमरे का उपयोग करके जो वीडियो शेयर किये वे अचंभित कर देने वाले थे। इस सफल पर्यटन यात्रा का नेतृत्व यूथ हॉस्टल्स शान- ए-अवध इकाई के उपाध्यक्ष नवीन गर्ग जी ने किया।

इनके साथ वरिष्ठ ट्रैकर और कैंप लीडर प्रताप सिंह चौहान,आजीवन सदस्य और ट्रैकर मोहम्मद तारिक अली,शांतुल रस्तोगी,राकेश गुप्ता,पवन मित्तल, आजीवन सदस्य हरीश उपाध्याय, राहुल कुमार,अंकुर यादव के साथ सुनील भटनागर और विपिन यादव (कोबरा कमांडो इंस्ट्रक्टर) आदि 11 लोगों ने भाग लिया। सभी ने अपनी सुखद यात्रा के बाद लखनऊ आने पर अपने अनुभवों अन्य सदस्यों से साझा किया और उम्मीद की कि मौसम अच्छा होने पर पुनः किसी अगली यात्रा के लिए तैयारी करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button