उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एम यू फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क वूमेन हेल्थ एंड इनफर्टिलिटी कैंप

अपने डॉक्टर से मर्ज छिपाना आपके इलाज में बाधा बन सकता:डॉ गीता खन्ना

लखनऊ । एम यू फाउंडेशन व अजंता हॉस्पिटल एंड आई वी एफ सेंटर के द्वारा रविवार को होटल डायमंड पैलेस,निकट न्यू हाई कोर्ट में निःशुल्क वूमेन हेल्थ एंड इनफर्टिलिटी कैंप का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद प्रातः 10 से प्रारम्भ हुये इस हेल्थ कैम्प में अधिक उम्र के निःसंतान दंपत्ति, हाई रिस्क प्रेगनेंसी,गर्भवती महिलाएं,गंभीर महिला रोगों से परेशान महिलाएं, निःसंतानता से जूझ रहे पुरुष एवं महिला रोगी,मीनोपॉज, पीसीओडी, कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान,एंडोमेट्रिओसिस, फाइब्रॉइड,अनियमित माहवारी एवंअन्य सामान्य महिला रोगियों को चिकित्सा सलाह दी।

गायनेकोलॉजिस्ट इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ गीता खन्ना ने बताया किसी भी प्रकार की बीमारी को छुपा कर नही रखना चाहिये।आज के इस दौर में समय रहते सभी का इलाज संभव है।अपने डॉक्टर से भी कुछ छिपाना आप के इलाज में बाधा बन सकता है।

इस दौरान एम यू फाउंडेशन अध्यक्ष सबीहा अहमद ने बताया हमारा फाउंडेशन पूरे प्रदेश में इस तरह के जागरूकता एवं चिकित्सा अभियान चलाकर मुख्यमंत्री जी के वक्तव्य रोग मुक्त प्रदेश के अभियान में सहायक बनेगें।इस दौरान डॉ स्वेता सिंह,डॉ मेघा तुलसियान डॉ शिल्पी खरे ने भी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।फाउंडेशन की ओर से हाफिज इल्तिफात अहमद,बसीम अहमद, संजय सिंह,मो ऊमर,वामिक खान, सरवत आलम भी मौज़ूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button