उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने टोरोन्टो में भारतीय कला संस्कृति का परचम लहराया 

लखनऊ । राजधानी के रिवर बैंक कालोनी में रहने वाली सौम्या मिश्रा ने कनाडा के शहर टोरोन्टो में भारतीय कला संस्कृति का परचम लहराया।

टोरोन्टो में रेडियो ढिशुम के तत्वावधान और कॉउन्सलेट जनरल ऑफ इंडिया, टोरोन्टो के सहयोग से पहली बार मिलेट मेला और स्वराज – स्वतंत्रता की गाथा नाटक  का (मंचन) आयोजन विगत दिनों किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत तरीके से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। लखनऊ की सौम्या मिश्रा के संयोजन में आयोजित हुए मिलेट मेले में भारत के 28 राज्यों और दो केंद्रीय शासित प्रदेशों के 40 प्रकार के मिलेट से बने पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। सभी होम कुक्स अपनी परंपरागत पोशाक में सुसज्जित थे और सभी के खाने की प्रस्तुति में भारत का क्षेत्रीय प्रभाव दिखाई दिया। लगभग 500 से ज़्यादा आमंत्रित अतिथियों ने खाने – पीने की चीजों का आनंद लिया। सभी लोग मिलेट से बने व्यंजन और विभिन्न राज्यों की इतनी सारी डिशेज देख और खा कर बहुत ही हैरान थे।

इस अवसर पर 2 वर्ष से 65 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अनोखे भारत के ‘स्वतंत्रता संग्राम एक गाथा’ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसका निर्माण और  निर्देशन  लखनऊ की सौम्या मिश्रा ने किया। मंत्र मुग्ध हो पूर्ण निस्तब्धता से इस नाट्य मंचन को देख दर्शक भाव – विभोर हो उठे। पूरा हॉल भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे से गूंजने लगा। सौम्या ने बताया कि इस नाटकीय – कथा के सम्पादन में लगभग तीन साल का समय लगा। इसमे 80 स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख था और अधिकतर वह अगेय संग्राम के हीरो शामिल थे , जिनके बारे में लोगों ने कभी भी नहीं सुना था। कार्यक्रम में मिलेट रेसपी बुक का डिजिटल अनावरण भारत की प्रधान कौंसलाधीश, अपूर्वा श्रीवास्तव और कार्यक्रम की आयोजक सौम्या मिश्रा ने किया। इस किताब में होम कुकस की 34 व्यंजन विधियां शामिल हैं। यह कार्यक्रम कनाडा में बसे उन सभी प्रवासी भारतीयों का साझा प्रयास और श्रम रहा, जो किसी न किसी रूप में अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हैं और आगे आने वाली पीढ़ी को यह धरोहर प्रदान करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button