उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड की पार्षद प्रत्याशी मीतू सिंह को क्षेत्र की जनता ने दिया जीत का आशीर्वाद

लखनऊ :  कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड (46) के विकास एवं उन्नति के लिए पार्षद प्रत्याशी मीतू सिंह पत्नी कोरोना वॉरियर्स रामगोपाल सिंह की पहली प्राथमिकता पेयजल और सीवर लाइनों को बदलने की है जो क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या है जिसके कारण वार्ड की जनता गन्दा पानी पीने को विवश है।

पार्षद प्रत्याशी मीतू सिंह चुनाव मैदान में उतर कर वार्ड की जनता को नौ वचनों के संकल्प के साथ वोट मांग रही है जिसमें_ सम्मानित नागरिकों के लिए नागरिक अधिकार पत्र (म्यूनिसिपल सिटीजन चार्टर) लागू करना।शुद्ध पेयजल हेतु पुरानी पाइप लाइनों को बदलकर नई पाइप लाइन डालकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराना।
पुरानी सीवर लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन डलवाने की प्राथमिकता। विद्युतीकरण, साफ-सफाई, नाली की सुचारू रूप से निकासी पेयजल आपूर्ति सेवाओं को अधिक से अधिक बेहतर करना तथा सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड के मुख्य मार्गों के स्थानों पर सीसी कैमरे लगवाना।चिकित्सा हेतु मोहल्ला क्लीनिक खुलवाना एवं समुचित इलाज की व्यवस्था कराना। रोजगार के लिए सरकार के सहयोग से युवा, महिला एवं बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था कराना।
वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन योजनाओं सहित सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास और लाभ दिलाना।
क्षेत्र की सम्मानित नागरिकों के लिए एक स्वयं के खर्चे से एंबुलेंस की व्यवस्था करना। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक भवन, सद्भाव मंडल, पार्कों में बच्चों के समुचित खेलने की व्यवस्था करना है।
सभी महान कार्यों को पूरा करने हेतु जनता के अमूल्य वोट की आवश्यकता है, मुझे वोट रूपी आशीर्वाद देने की अपील किया, जिससे वार्ड का भविष्य उज्जवल हो।

 

सम्पर्क 9839602321

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button