उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ जंक्शन स्टेशन तथा संरक्षा के दृष्टिगत ’अवध रनिंग रुम’ एवं ऐशबाग कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया

लखनऊ । अपर महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे ए . के. मिश्रा ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा)  संजय यादव तथा शाखाधिकारियों के साथ प्रदत्त यात्री सुविधाओं के अवलोकन के परिप्रेक्ष्य में लखनऊ जंक्शन स्टेशन तथा संरक्षा के दृष्टिगत ’अवध रनिंग रुम’ एवं ऐशबाग कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के आरम्भ में अपर महाप्रबन्धक श्री मिश्रा ने लखनऊ जं0 स्टेशन पर कॉनकोर्स एरिया, बैगैज स्केनर, अमानती सामान घर, महिला एवं पुरूष प्रतीक्षालय, रिट्ायरिंग रूम, वातानुकूलित यात्री विश्रामालय, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, स्टेशन प्लेटफार्मो की साफ-सफाई के साथ-साथ स्टेशन पर स्थित भोजनालय व खानपान स्टाल का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेशन पर स्थित संयुक्त क्रू लॉबी के साथ-साथ मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण किया एवं लॉन्ड्री की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा लिनेन की स्वच्छता क्वालिटी बनाए रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।


इसके पश््चात अपर महाप्रबन्धक श्री मिश्रा ने लखनऊ जं0 पर स्थित ’अवध रनिंग रुम’ में पौधारोपण किया तथा वहॉ लोको पायलटों को प्रदान की जाने वाली खानपान सुविधाओं, रेस्टरूम, मनोरंजन कक्ष, ध्यान कक्ष एवं प्रसाधन सुविधाओं एवं स्वच्छता का जायज़ा लिया। अपर महाप्रबन्धक महोदय ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु “अवध रनिंग रुम” स्थित पार्क में नवर्निमित ’ओपेन जिम’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होने वहॉं उपस्थित लोको पायलटों से उनकी समस्याआंे व आवश्यकताओं पर परस्पर वार्ता की एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।


निरीक्षण के अन्त मंे अपर महाप्रबन्धक ने ऐशबाग कोचिंग डिपो मे पौधारोपण किया। डिपो में प्रदर्शित “ले आउट प्लान”, नवर्निमित “एयर स्प्रिंग चेन्जिंग गैजेट”, अन्य उपलब्ध उपकरण, कैरेज एण्ड वैगन मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, मॉडल शॉप, अन्डर फ्लोर व्हील लेथ मशीन एवं बॉयोटॉयलेट लैब का सघन निरीक्षण किया। श्री मिश्रा ने कोचिंग डिपो के वाशिंग पिट पर निरीक्षण के दौरान कोचों की साफ-सफाई, कोच वाशिंग की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जॉच की।


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/आपरेशन, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समाडि, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय, मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/प्रथम, स्टेशन निदेशक/लखनऊ तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button