उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एयर स्प्रिंग को इनरूट प्लेटफॉर्म/यार्ड में बदलकर गाड़ी को परिचालन के समय में विलम्ब होने से बचाया जा सकता है

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समाडि  फणीन्द्र कुमार के नेतृत्व में समाडि डिपो/ऐशबाग द्वारा स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए एक “एयर स्प्रिंग चेन्जिंग गैजेट” को तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से ट्रेन संचालन के दौरान, एयर स्प्रिंग के खराब हो जाने की दशा में इनरूट प्लेटफॉर्म/यार्ड में बदला जा सकता है। गाड़ियों के परिचालन के दौरान किसी भी यान के मार्ग में एयर स्प्रिंग के विफल होने पर गाड़ी को गंतव्य स्टेशन तक 60 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से संचालन का प्रावधान है। जिस कारण लंबी दूरी की गाड़ियों के लिए इस प्रतिबंधित गति के साथ संचालन करने पर आगमन समय में विलम्ब होने की संभावना अधिक रहती है।

इस गैजेट के माध्यम से अब लम्बी दूरी की गाड़ियों में ट्रेन संचलन के दौरान एयर स्प्रिंग के फेल होने पर उस विफल एयर स्प्रिंग को इनरूट प्लेटफॉर्म/यार्ड में बदलकर गाड़ी को परिचालन के समय में विलम्ब होने से बचाया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button