शिक्षा निदेशक माध्यमिक वित्त नियंत्रक एवं प्रदेश के सभी जनपदों के लेखाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ गूगल मीटिंग करेगें

लखनऊ : नवीन पेन्शन योजना से आच्छादित शिक्षकों के एनएसडीएल खातों में मूल वेतन के 10 प्रतिशत अंशदान के सापेक्ष 14 प्रतिशत राज्यांश को अपडेट कराने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. महेन्द्र देव 20 अप्रैल, 2023 को वित्त नियंत्रक एवं प्रदेश के सभी जनपदों के लेखाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ गूगल मीटिंग करेगें।

शिक्षा निदेशक ने यह जानकारी उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व एम.एल.सी. सुरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ आयोजित वार्ता के समय दी।
उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर.पी. मिश्र ने बताया कि एनएसडीएल खातों में 14 प्रतिशत राज्याशं जमा करनें के लिए समय से ग्रान्ट उपलब्ध नही हो पाती है। जिससे एनएसडीएल खाते अपडेट नहीं हैं। इसलिए शिक्षा निदेशक ने वेतन की ग्रान्ट के साथ ही एनएसडीएल खातों में जमा होने वाली 14 प्रतिशत की धनराशि को वेतन मद से वेतन के साथ ही भुगतान किए जानें के लिए शासन को पत्र लिखा है।
शिक्षा निदेशक से वार्ता के समय प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष एवं पूर्व एम. ओ.एल.सी. सुरेश कुमार त्रिपाठी, प्रदेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, मण्डलीय अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल, लखनऊ के जिलामंत्री महेश चन्द्र, रायबरेली के जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए.



