उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
भजन कीर्तन कर मनाई वरूथनी एकादशी

लखनऊ । बैशाख मास की वरूथनी एकादशी के अवसर पर भजन-कीर्तन से प्रभु को याद किया गया । साथ ही माफिया गैग के सरगना की समाप्ति पर ईश्वर को प्रसाद अर्पण किया ।रचना ने अपनी सखियो संग पंचमुखी हनुमान मंदिर मे भजन की बैठकी सजायी।
सुनीता सैनी ने देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ,, राम श्री वर्मा हारमोनियम ने हारमोनियम पर परवीन ने ढोलक पर साथ दिया , कुसुम लता , नंदिनी ने नही चाहिए दिल दुखाना किसी का , राम के नाम का मुझको रस चाहिए , पूनम चौधरी ने जग मे सुंदर है दो नाम ,अनीता ने सीया को राम प्रभु से कौन मिलाने वाला। जैसे रसमय भजनो की लम्बी श्रृंखला चली भक्तगण भक्तिभाव से भजनो का रस लेते रहै । अंत मे पवनसुत विनती बारम्बार से समापन हुआ ।




