उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनसीसी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के चयन की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ : लखनऊ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में 8 एनसीसी बटालियनों के एनसीसी कैडेटों को लखनऊ छावनी में फायरिंग की गहन ट्रेनिंग, फायरिंग अभ्यास और चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जीवी मानवलन्कर एनसीसी निदेशालय शूटिंग प्रतियोगिता, जुलाई माह में प्रतिवर्ष कराई जाती है।

इस वर्ष 17 निदेशालयो के बेहतरीन एनसीसी कैडेट केरल में फायरिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कर्नल विनोद जोशी ने बताया 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी 3 दिन से लगातार फायरिंग रेंज में अभ्यासरत है ताकि बेहतरीन गर्ल्स कैडेट लखनऊ एनसीसी ग्रुप टीम में शामिल हो सके। प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए कैडेटों का चुनाव उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय द्वारा मई माह में पूर्ण होगा।

राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता 29 केरल बटालियन एनसीसी, कोझिकोड में 3 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी जिसमें 17 निदेशालय से चयनित 65 एनसीसी कैडेट हिस्सा लेंगे। भाग लेने वालों कैडेटों की आयु सीमा 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होती है। कैडेटों का चुनाव तीन प्रकार की प्रतियोगिताओं के आधार पर होता है।

ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा, ग्रुप कमांडर लखनऊ के दिशानिर्देशों पर कैडेटों को ट्रेनिंग, फायरिंग और चयन लखनऊ छावनी में चल रहा है। कैडेटों के शूटिंग प्रतियोगिता का कार्यभार कर्नल गौरव कार्की, कमान अधिकारी 64 यूपी बटालियन एनसीसी संभाल रहे हैं।

लखनऊ ग्रुप के चयनित कैडेटों को आगे की ट्रेनिंग कर्नल कार्की द्वारा कराई जाएगी जो स्वयं राष्ट्रीय शूटर रह चुके हैं। फायरिंग प्रतियोगिता के अभ्यास और चयन में सूबेदार मेजर देवपाल, सूबेदार एस सिंह, जीसीआई, 14 सैनिक निरीक्षक और 85 गर्ल्स एनसीसी कैडेट शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button