उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी ज्योतिबा फूले जी की जयंती

लखनऊ : भारतीय समाज सुधारक, चिंतक,बिचारक,महान समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेशकार्यालय (विधान सभा गेट नं 6 के सामने) लखनऊ में धूम -धाम से मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात् एक विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के बरिष्ठ नेता डा जितेन्द्र सिंह जी ने किया। बिचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले जी दार्शनिक एवं क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे और वह सत्य शोधक समाज नामक संस्था बना कर दलितों , पिछड़े, शोषितों, वंचितों एवं मजलूमों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।डा अम्बेडकर जी उन्हें अपना गुरु मानते थे। व्यक्ति की स्वतन्त्रता और समानता के लिए उन्होंने आन्दोलन चलाया। एक समय था जब बालिकाओ की शादी बचपन में ही कर दी जाती थी और बालिकाओं को शिक्षा पर सामाजिक पाबंदी थी तब उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए पहला बालिका विद्यालय पूना में खुलवाया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बिसंगतियो के खिलाफ हमेशा सन्घर्ष किया। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी कि वे वही कहते थे जो कर सकते थे वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे सर्वमान्य नेता एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी महात्मा ज्योतिबा फूले जी के बताए मार्ग पर चल कर बिहार की जनता की सेवा करते हुए बिहार राज्य को प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं। आज हमलोग महात्मा ज्योतिबा फूले जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।वक्ताओं में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव कार्यालय भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,राम कुमार सचान,एच एन सिंह,डा राजेश वर्मा, रविन्द्र शुक्ला,एन डी तिवारी, बलराम श्रीवास्तव , अनिल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, इन्द्र लाल पटेल,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button