उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में निकाली गयी कोविड संक्रमण से बचाव के संबंध में जन जागरूकता रैली

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में रेलवे पॉली क्लीनिक/ऐशबाग की अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर कोविड संक्रमण से बचाव के संबंध में एक जन जागरूकता रैली आयोजित की गयी।

इस दौरान डा. दीक्षा चौधरी ने ऐशबाग स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों से जागरूक करते हुए बताया कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए अपनी सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियाँ बरते। यात्रा के दौरान यात्रीे रेलवे प्लेटफार्म व ट्रेन के अन्दर इधर उधर न थूकें तथा इस्तेमाल किये गये मास्क को इधर उधर न फेकें। यात्रा के दौरान सह यात्रियों के साथ अपनी व्यक्तिगत वस्तुऐं जैसे मोबाइल फोन, कपड़े, बिस्तर, तौलिया, खाने का सामान एवं अन्य दूसरी व्यक्तिगत वस्तुऐं साझा न करें। खॉसतें व छीकतें समय अपनी नाक व मुॅह को टिश्यू व रूमाल से ढकें।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों से अपील की जाती है कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु स्टेशनों पर एवं यात्रा के दौरान कोविड-19 अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करते हुए रेलवे प्रशासन का सहयोग करे।


लखनऊ मंडल द्वारा स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में यात्रियों की जागरूकता संदेशो का प्रसारण जनसूचना प्रणाली के माध्यम से निरन्तर किया जा रहा है।
भारतीय रेल आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। यात्री किसी भी आकस्मिक आवश्यकता पर भारतीय रेल के हेल्प लाइन नम्बर-139 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button