उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फीफा विश्व कप बना युवाओं के बीच तंबाकू के प्रचार-प्रसार का एक वैश्विक मंच

लखनऊ :  एक ओर जहां फेडरेशन इंटरनेशनल डे फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) विश्व कप में तम्बाकू के विज्ञापन, इसके प्रचार और प्रायोजन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, वहीं इस रोक के बावजूद तम्बाकू कंपनियां विश्व के इस सबसे लोकप्रिय खेल और खेल आयोजन के साथ जुड़कर दुनिया भर के देशों में तंबाकू का प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

वाइटल स्ट्रैटेजीज़ इंडिया के दक्षिण एशिया, पॉलिसी एडवोकेसी एंड कम्युनिकेशन की एसोसिएट डायरेक्टर वैशाखी मलिक ने कहा, “तंबाकू के प्रचार पर फीफा का प्रतिबंध एक अच्छा कदम है, लेकिन अभी भी सख्त प्रावधानों की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ’फीफा, फुटबॉल से जुड़ी हस्तियों, और विश्व कप से संबंधित उद्योगों को सख्ती से और स्पष्ट रूप से तम्बाकू उद्योग और युवाओं को बहकाने वाले विज्ञापनों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा, भारत को तंबाकू की ऑनलाइन मार्केटिंग को रेगुलेट करने के लिए कानून को और भी मजबूत बनाना चाहिए।”

वाइटल स्ट्रैटेजीज़ द्वारा आज जारी एक नए संक्षिप्त विवरण में इस बात की पड़ताल की गई है कि कैसे दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल टूर्नामेंट, फीफा फुटबॉल विश्व कप का उपयोग तंबाकू उत्पादों और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। यह रिपोर्ट कतर में आयोजित हुए 2022 विश्व कप के दौरान इंडोनेशिया, भारत और मैक्सिको में सोशल मीडिया पर डिजिटल तंबाकू की मार्केटिंग पर अपनी तरह का पहला नज़रिया प्रस्तुत करती है।

वाइटल स्ट्रैटेजीज में ग्लोबल पॉलिसी एंड रिसर्च की वाइस प्रेसिडेंट नंदिता मुरुकुतला ने कहा, “खिलाड़ियों की क्षमता और सेहत के लिए हानिकारक होने के बावजूद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खेलों का उपयोग करते हुए तंबाकू का प्रचार कर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, और साथ ही उन्हें इन हानिकारक उत्पादों का आदी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “प्रचार प्रसार के पारंपरिक चैनलों ने तंबाकू के विज्ञापन दिखाना बंद कर दिया है, ऐसे में तम्बाकू कंपनियों ने अपने उत्पादों को खेलों, खास तौर पर फुटबॉल से जोड़ने और युवाओं से सीधा संपर्क साधने के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग किया हैं। सरकारों और सोशल मीडिया कंपनियों को एक साथ इन हानिकारक उत्पादों के प्रचार पर अंकुश लगाना चाहिए। इसी के साथ ही स्पोर्ट टीमों और इसके सितारों को हिंसक तंबाकू विज्ञापनों और इसके झूठे दावों से खुद को दूर करने के लिए अधिक प्रयास करना चाहिए।”

फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 15 सितंबर, 2022 और 31 दिसंबर, 2022 के बीच सार्वजनिक रूप से उपलब्ध पोस्ट से इंडोनेशिया, भारत और मैक्सिको में 354 मार्केटिंग उदाहरण दर्ज किए गए हैं। यह संक्षिप्त विश्लेषण वाइटल स्ट्रैटेजीज़ के डिजिटल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम, मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम, द टोबैको एनफोर्समेंट एंड रिपोर्टिंग मूवमेंट (टीईआरएम) द्वारा एकत्र किए गए डेटा पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button