जद यू उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (संयोजक) सत्येन्द्र पटेल का स्वागत समारोह आयोजित

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (संयोजक) सत्येन्द्र पटेल का स्वागत समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय (38-डी मेेजर बैंक्स रोड विधान सभा गेट नं.-6के सामने) लखनऊ में सम्पन्न किया गया। सर्वप्रथम नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (संयोजक) मा0 सत्येन्द्र पटेल को उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अत्यन्त गर्मजोशी से बुके, शॉल, स्मृति-चिन्ह प्रदान कर एवं पुष्प मालाओं से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष-उल्लास का भाव पाया गया ।
तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि साथियों, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सोैंपी है उसके लिए हम पहले पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार राज्य के लोकप्रिय मुख्य मंत्री नीतीश कुमार , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी एवं प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार जी सहित सभी राष्ट्रीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए आप सभी प्रदेश के साथियों के साथ मिलकर पार्टी को उत्तर प्रदेश में खडा करूंगा और इसका परिणाम हम लोगों को 2024 के लोक सभा चुनाव में ही देखने को मिलेगा।
उन्होने कहा कि मुझे पार्टी ने 3 महीने का समय एवं 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे हम आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 15 अप्रेल तक ही इस लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का कार्य कर देगें। तत्पष्चात उन्होेंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि 69,000 शीक्षक भर्ती में सरकार द्वारा गडबडी की गयी और आरक्षित पदों को सही ढंग से नही भरा गया। किसानों की समस्याएं दिन प्रति दिन बढती जा रही है। आलू किसान की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उसको मण्डी पहुॅचने पर ढुलाई का पैसा भी नही मिल पा रहा है और उन्हे आलू, नालो में फेंकना पड़ रहा है। किसान त्रस्त हैं।
2 छुट्टा जानवरों से परेशान है। किसान को उसके उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होनें देश व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों पर जमकर हमला किया और कहा कि कमर तोड मंहगाई से आम जनता परेशान है और सरकार समाज में नफरत का बीज बोकर सामाजिक वैमनस्यता फैला रही है। ओबीसी आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची जा रही है और जातीय जनगणना कराने से सरकार भाग रही है। उन्होने एलान किया कि इन सभी ज्वलन्त मुद्दों पर हमारी पार्टी आर-पार की लडाई लडेगी और जल्द ही सरकार के खिलाफ आन्दोलन खडा करेगें।
आज के भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव भैया हरिशंकर पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष पारस सिंह, कल्पनाथ वर्मा, विनोद त्यागी, नारायण सिंह, डा संजय सिंह,प्रदेश महासचिव शैलेंद्र वर्मा, श्री अवलेष सिंह, सुभाष पाठक,श्रीराम किशोर वर्मा,डा.भरत पटेल देव कुमार साकेत, सुशील पटेल, अवधेष सिंह, महेन्द्र सिंह, संजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, बृजेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता के.के.त्रिपाठी,कुंवर अजय सिंह ,प्रदेष मीडिया प्रभारी मनीष नन्दन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा जी, प्रदेश सचिव अजीत कुमार सिंह, मिथिलेश ठाकुर,डा.जितेन्द्र सिह सचान,साथी राम सहाय,रामसिंह,़ऋषि पाल गंगवार,अनिल तिवारी, के.के.दीक्षित, विपिन विनोद,ओम प्रकाश गुप्ता(किंकर),प्रवीण चौधरी, हरिकिशन भृंग,डा. बृजेन्द्र पटेल,डा. जितेन्द्र सिंह, जय प्रकाष पटेल, सन्तोष पटेल, अरविन्द वर्मा ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी सिंह, विधि प्रकोष्ठ राजकुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ पवन गुप्ता, प्रबुद्व प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय, दलित प्रकोष्ठ संजय धनगर,श्रमिक प्रकोष्ठ रविन्द कुमार भारती(गोल्डेन) महानगर अध्यक्ष विकास आनंद ,संजय गुप्ता सहित सैकडों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



