उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का शुभारम्भ आज

लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का कल शुभारम्भ गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में होगा। निदेशक स्कूल शिक्षा,उ प्र विजय किरन आनंद के अनुसार बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 18 मण्डलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।



