उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिन्हें जूता तक मयस्सर नहीं है अपने अपने पांव में- वो क्या खाक पिछड़ो को हक देगे नगर निगम चुनाव में: मनोज यादव

लखनऊ:  नगर निगम चुनाव में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए योगी सरकार ने जिस आयोग का गठन किया गया था, रिपोर्ट सौंपने वाले आयोग के पांचों पिछड़े वर्ग के सदस्य जूता उतार कर और योगी जी और उनके अधीनस्थों ने जूता पहन कर रिपोर्ट ली । उक्त मामले को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा और योगी आदित्यनाथ को पिछड़ा विरोधी मानसिकता करार दिया। मनोज यादव ने कहा कि जिस आयोग के सदस्य जूता पहनकर योगी जी के सामने नहीं खड़े हो सकते वह पिछड़े वर्ग के अधिकार के लिए क्या रिपोर्ट दिए होंगे ?आप लोग खुद ही अंदाजा लगा लीजिए।

रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह आयोग के अध्यक्ष सदस्यों में चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, संतोष विश्वकर्मा और ब्रजेश सोनी है..इन पिछड़े वर्ग के आयोग के लोगों की हैसियत इतनी भी नहीं है कि यह जूता पहन कर योगी जी के समक्ष खड़े हो सके।

अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि यह कृत्य बताता है कि भाजपा सहित योगी आदित्यनाथ पिछड़ों को अपना हलवाहा समझते है। उनकी हैसियत मात्र वोट देने भर की है। यह पिछड़ों के मानसम्मान और अस्मिता का अपमान है जो योगी जी बार-बार करते हैं। उन्होंने आगे एक शेर भी कहा-“जिन्हें जूता तक मयस्सर नहीं है अपने पांव मेंवो क्या पिछड़ो को हक देगे नगर निगम चुनाव में”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button