उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हास्य से परिपूर्ण रहा नाटक डबल डोज़

लखनऊ :मंचकृति समिति द्वारा आयोजित इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड एवं विश्व अभिलेख के लिए तीस दिवसीय हास्य नाट्य महाकुम्भ के तीसवें दिन  4 मार्च  2023 क़ो हास्य नाटक डबल डोज़ का मंचन हुआ. लेखक दिनेश भारती की कहानी पर आधारित इस नाटक का निर्देशन संगम बहुगुणा ने किया.

नाटक में दिखाया गया कि माया अपने पति की भुलक्कड़ पन की आदत से परेशान थी अपनी सहेली लक्ष्मी के कहने पर डॉक्टर मेमोरेंडम को घर पर इसलिए बुला कर लाती है ताकि उसकी दवा से उसके पति की याददाश्त वापस आ जाए डॉक्टर मेमोरेंडम उसको बताते हैं कि अगर आपको अपने पति को आपने डबल डोर दे दी तो इन्हें अपने बीते जमाने की बात भी याद आ जाएगी डॉक्टर मेमोरेंडम बताते हैं कि उन्होंने एक कुत्ते को डबल डोज दी थी तो उसने पिछले जन्म में अपना गड़ा हुआ धन खोदकर निकाल दिया इसी धन के लालच में वह अपने पति बिहारी से डबल डोज खाने की जिद करती है और उसे खिला भी देती है अब बलिहारी को अपने पिछले जन्म की याद आ जाती है तो वह अपनी पत्नी को छज्जे बुआ कहता है और बताता है कि उसकी पत्नी पिछले जन्म में उसकी बुआ थी और लक्ष्मी को अपनी प्रियसी बताता है साथी ही लाजवंती को अपने पूर्व जन्म की पत्नी बताता है पूर्व जन्म की पैसा पाने के बजाय माया स्वयं संकट में फंस जाती है अंत में जब पोल खुलती है तो पता चलता है कि माया की इस रोज-रोज की चक चक से परेशान होकर के उसके पति सूट बूट ही पूर्व जन्म का नाटक करते थे.

इस नाटक में भाग लेने वाले कलाकार हैं बलिहारी अमरीश बॉबी माया श्रेया गुप्ता लक्ष्मी मिनी दीक्षित डॉक्टर मेमोरेंडम विकास श्रीवास्तव नॉट पंकज कश्यप नाटी शीलू मलिक कलावती निशा तिवारी प्रकाश परिकल्पना गोपाल सिन्हा की है सेट निर्माण जामिया शकील रूप सज्जा सही रहमत वेशभूषा में सामग्री निशु सिंह अनुपम वर्मा थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button