हेतल पूनीवाला और सोनी सिंह की एंट्री से कलर्स के ‘सावी की सवारी’ में आयेंगे नये ट्विस्ट्स

लखनऊ : कलर्स के ‘सावी की सवारी’ ने एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर और एक बिजनेसमैन की अपनी अनूठी कहानी के साथ अपने प्रीमियर से ही दर्शकों के दिलों को जीता है। इस शो की कहानी सावी के इर्द-गिर्द घूमती है। सावी एक आशावादी युवा महिला है, जो पुरुषों एवं महिलाओं के बीच भेदभाव और सामाजिक अपेक्षाओं को नकारते हुये उज्जैन में एक ऑटोरिक्शा चलाती है। आमतौर पर ऑटो चलाने का काम पुरूष करते हैं, लेकिन इस धारणा को चुनौती देते हुये वह ऑटो चलाकर अपने परिवार की मदद कर रही है। समृद्धि शुक्ला ने सावी के किरदार को बखूबी निभाया है, वहीं फरमान हैदर इस शो में नित्यम का किरदार निभा रहे हैं, जोकि एक बिजनेसमैन है और उसे सावी से प्यार हो जाता है। कहानी के आगे बढ़ने के साथ सावी और नित्यम अपनी शादी-शुदा जिंदगी की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। हालांकि, उनके रिश्ते को एक नई बाधा का सामना करना पड़ता है, जब सावी को रक्षम की असलियत पता चलती है और वह उसकी श्राद्ध पूजा रूकवा देती है, जिससे गुस्सा होकर नित्यम उसे तलाक देने का फैसला करता है। शो के आने वाले एपिसोड्स और भी नाटकीय होंगे, जब सावी नित्यम की संपत्ति में अपना हक मांगेगी, जबकि हेतल पूनीवाला और सोनी सिंह द्वारा अभिनीत नये किरदार ऋषिकेश और लाली अपनी दुष्ट चालों से उनके रिश्ते में आग में घी डालने का काम करेंगे। यह शो अपनी रोचक कहानी और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ अपने दर्शकों को लगातार शो से जोड़कर रखेगा।
हेतल पूनीवाला और सोनी सिंह क्रमश: ऋषिकेश और लाली के किरदारों के रूप में शो के साथ जुड़ रहे हैं। वे इस शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनायेंगे। इन नये किरदारों की एंट्री के साथ सावी की जिंदगी पहले से ज्यादा उलझने वाली है। ऋषिकेश (हेतल पूनीवाला द्वारा अभिनीत) ब्रजेश और नूतन का बड़ा भाई है। उसे उसके स्वार्थीपन, धूर्तता, पल-पल रंग बदलने और अत्यधिक लालच के लिये जाना जाता है। वह डालमिया और गोयल परिवार की एम्पायर हड़पने के एक दुष्ट इरादे के साथ उज्जैन आया है। वहीं, उसकी पत्नी लाली (सोनी सिंह द्वारा अभिनीत) उससे उम्र में काफी छोटी है और उसे महंगे कपड़ों, गहनों और एसेसरीज का दिखावा करने में मजा आता है। वह प्रॉपटी हथियाने की योजना को पूरा करने में ऋषिकेश की मदद कर रही है। अब सभी लोगों के मन में एक सवाल यह है कि क्या वे अपनी नापाक चाल को अमल में लाकर गोयल और डालमिया की प्रॉपर्टी हथियाने में कामयाब हो पायेंगे?
देखते रहिये ‘सावी की सवारी’, हर सोमवार से रविवार शाम 6:30 बजे, सिर्फ कलर्स पर!



