उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का एकदिवसीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

दिल्ली भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती चली जा रही है और युवाओं का कर्तव्य है कि इस दलदल से दिल्ली की जनता को निकालने में सक्रिय हों - वीरेन्द्र सचदेवा

  1. नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज नवीन शाहदरा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष  विष्णु मित्तल, प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. रोहित उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकारिणी के प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दिल्ली भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती चली जा रही है और युवाओं का कर्तव्य है कि इस दलदल से दिल्ली की जनता को निकालने में सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि आज किसी प्रदेश के विकास में युवा शक्ति का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका होती है और आज बेहद अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जो दिल्ली के युवाओं को रोजगार देने की जगह शराब के नशे में धकेलने का का काम किया है।

कार्यकारिणी के तृतीय सत्र को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार की नाकामियों को बैठक के समक्ष अभिव्यक्त किया और कहा कि देश में पहली ऐसी सरकार है जो अपने फायदे के लिए दिल्ली के युवा और महिलाओं को भी नशे में धकेलने से पीछे नहीं हटा। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल सरकार का हर विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और आज एक एक कर सब उजागर हो रहा है, जिसका उजागर हमें घर घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से भी करना चाहिए।

कार्यकारिणी की षष्ठम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने युवा मोर्चा के महत्व पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया और साथ ही युवा मोर्चा की भूमिकाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।

द्वितीय सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मोर्चा प्रभारी श्री विष्णु मित्तल ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में और जोर-शोर के साथ पार्टी के हर कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजनीति में भाजपा युवा मोर्चा हमेशा ही अग्रणी भूमिका में रहा है और उम्मीद है कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भी मोर्चे की भूमिका प्रमुख रहेगी जिसके लिये हमें अभी से ही जन सम्पर्क करने की जरूरत है। हमें युवाओं को मोदी एप से जोड़ने में सक्रियता बढ़ानी होगी।

कार्यकारिणी के चतुर्थ सत्र में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री रोहित उपाध्याय जी ने डाटा प्रबंधन पर अपने विचार रखे।

कार्यकारिणी के पंचम सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो श्री वैभव सिंह जी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को स्पष्ट किया। कार्याकारिणी में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुमित यादव, सागर त्यागी एवं संदीप सहरावत के साथ मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व ज़िला अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button