उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मकर संक्रांति पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया खिचड़ी भोज

लखनऊ : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल व ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने लाभार्थियों के साथ खिचड़ी भोज किया.

इस अवसर पर हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी व कहा कि “मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख पर्व होता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तर दिशा की ओर गमन करते हुए धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है. उत्तराखंड और गुजरात में उतरायणी, तमिलनाडु में पोंगल, जम्मू में उत्तरैन और माघी संगरांद, असम में बिहू, पश्चिम बंगाल में पौष संक्रान्ति कहा जाता है. विभिन्न देशों में जैसे थाईलैंड में सॉन्कर्ण, कंबोडिया में मोहा संगक्रान और नेपाल में माघे-संक्रांति (माघे-संक्रान्ति), सूर्योत्तरायण और थारू समुदाय में ‘माघी के रूप में मकर संक्रांति मनाई जाती है. यह भी कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन से ही सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं |. आज इस पावन अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है | हमारा हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि हम अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद कर सकें तथा समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकें | आज मकर संक्रांति के दिन आइए यह संकल्प लें कि हम सभी अपने अपने सामर्थ्य अनुसार एक दूसरे की मदद करेंगे व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button