जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर जद यू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिक न्याय के पुरोधा, डॉ राममनोहर लोहिया जी के अनुयाई चौधरी चरण सिंह के अनन्य सहयोगी एवं महान समाजवादी नेता शरद यादव के आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन हुआ ,जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने शोक संदेश में कहां की श्री शरद यादव जी के निधन से भारतीय राजनीति में एक शून्यता बैन गयी है जिसको भरने में कई साल लगेंगे साथ ही में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की माननीय शरद यादव जी के दिखाए रास्ते पर चलकर बराबरी के समाज की स्थापना करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें।
वक्ताओं ने कहा कि शरद यादव जी जीवन पर्यन्त सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे और उनका सम्पूर्ण जीवन शोषितों,वन्चितो , पिछड़े, गरीबो एवं मजलूमों के हक की लड़ाई में बीता।
शरद जी 1974 से जीवन पर्यन्त राष्ट्रीय राजनीति में अपने को स्थापित किये रखा। परिवारवाद,भाई भतीजावाद एवं जातिवाद से वह हमेशा दूर रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पाठक, वरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष नन्दन,कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,एच एन सिंह, महासचिव अवलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि अनेक नेता उपस्थित थे ।



