उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मरीज़ों को मरने के लिए बदहाल अस्पतालों में छोड़ स्वास्थ्य मंत्री निवेश सम्मेलन (investors summit)में मस्त-राष्ट्रीय लोकदल

लखनऊ :टीम- आर.एल.डी.के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने आज के.जी.एम.यू. के लारी अस्पताल का दौरा किया और पाया कि वहां भारी अव्यवस्था है ,हर तरफ़ दिल के मरीजों के परिजनों में इलाज को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है।

अनुपम मिश्रा ने कहा कि जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है हृदय रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है किंतु खेद का विषय यह है कि दूरदराज गांवों कस्बों तथा अन्य जनपदों से आने वाले मरीजों का कोई पुरुषाहाल लेने वाला नहीं है भयानक ठंड हृदय की बीमारी व अव्यवस्था के बीच सैंडविच बने हुए लोगों के चेहरे पर मौत का ख़ौफ़ साफ़ देखा जा सकता है।किसी को ओ.पी.डी. फुल है कहकर वापस किया जा रहा है तो कहीं डॉक्टर छुट्टी पर है ।
अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं व डॉक्टरों की संख्या में भारी कमी है।


सरकार पर आरोप लगाते हुए अनुपम मिश्रा ने कहा कि हजारों करोड़ों रुपए सरकारी तामझाम इन्वेस्टर्स सम्मिट तथा राजनीतिक कार्यक्रमों पर तो ख़र्च किए जा रहे हैं पर अस्पतालों की बदइंतज़ामी को दुरुस्त करने के लिए सरकार के पास फूटी कौड़ी नहीं है ।
इलाज के अभाव में मौत के मुंह में जाने को विवश लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है स्वास्थ्य मंत्री भी सिर्फ़ बयान जारी कर रहे हैं और फ़ोटो खिंचवा रहे हैं ।
उन्हें राजधानी के अस्पतालों की दुर्गति नहीं दिखाई देती इसीलिए आज एक साधारण आदमी का इस पूरी व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है ।अब उसे किसी चमत्कार की भी उम्मीद नहीं दिखाई देती।


अनुपम मिश्रा ने कहा कि जनता को बिना किसी आर्थिक -सामाजिक भेदभाव के नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार का प्रथम कर्तव्य है लोगों को मरने के लिए ऐसे कैसे छोड़ सकती है सरकार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button