उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : शाही

केंद्रीय कृषि मंत्री तथा प्रदेश के कृषि मंत्री ने कृषि मेले में किया प्रतिभाग

  • लखनऊ: कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 23 से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय विराट किसान मेला / कृषि प्रदर्शनकेन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री  सूर्यप्रताप शाही जी द्वारा विभिन्न विभागों के स्टालों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।j

पान्डाल में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुये कृषि मंत्री  शाही जी द्वारा प्रदेश में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा पीएम किसान योजना, प कृषि के आधार भूत अवस्थापना हेतु एक लाख करोड़ का एआईएफ फण्ड द्वारा कृषकों की आमदनी बढाने के साथ-jको इरीगेशन सिस्टम द्वारा पानी की बचत एवं जैविक कृषि द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास करने पर बल दिया। श्री शाही ने अवगत कराया गया कि लाखों की संख्या में नि:शुल्क मिनीकिट वितरण कर इस वर्ष तिलहनी / दलहनी फसलों के का रकवा बढ़ा है जिससे कृषकों की आय में अतिरिक्त वृद्धि होना निश्चित है। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी द्वारा अटल जी के व्यक्तित्व व उनके प्रधानमंत्रित्व के कार्यकाल में प्रधान मंत्री ग्रमीण सड़क योजना एवं स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग योजना द्वारा ग्रामों के साथ-साथ शहरों का भी अभूतपूर्व विकास होने के संबंध में लोगों को अवगत कराया। कृषि मंत्री जी द्वारा खाद्य तेल के आयात को कम करने उददेश्य से मुख्य रूप से सरसों के लाखों मिनीकिटस कृषकों में निशुल्क वितरित कर सरसों का रकवा बढ़ने से कृषकों में आमदनी के साथ-साथ विदेश से आयात कम करने से देश खाद्य तेल में आत्म निर्भर होगा।

कार्यक्रम में  विधायक बाह रानी  पक्षालिका जी के साथ-साथ अन्य पार्टी पदाधिकारियों यथा  गिर्राज कुशवाह जिला अध्यक्ष भाजपा, प्रशान्त पुनिया अध्यक्ष बृज क्षेत्र किसान मोर्चा कृषि निदेशालय उ.प्र.लखनऊ से  टीपी चौधरी अपर कृषि निदेशक कृषि रक्षा सहित अन्य कृषि एवं अनुषांगिक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  तेजवीर सिंह तेवतिया, उप निदेशक शोध राया मथुरा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button