लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान -2022 से नवाज़ी गयीं देश -विदेश की विभूतियां

रिपोर्ट -विनीता रानी विन्नी
नई दिल्ली : दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला और संस्कृति प्रतिष्ठान एवं लोकनायक जयप्रकाश अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय स्मृतिसम्मान का आयोजन किया गया। ‘
लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान’ शिक्षा, कला, साहित्य, और सांस्कृतिक विमर्श को सर्वदा प्रासंगिक एवं जीवन्त आयाम देने का प्रयास करता आया है।

संस्था के द्वारा निरन्तर आयोजित अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, कला, साहित्य और संस्कृति इत्यादि जगत में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया । इसी
यह सम्मान समारोह गत पाँच वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है।

समारोह का उद्देश्य समाज के उन व्यक्तित्व को सम्मानित करना है जिनका विशेष योगदान समाज को सार्थक समृद्धि के मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देता है.
इसी के अन्तर्गत प्रसिद्ध कलाविद्, शिक्षाविद्, संगीतज्ञ, फिल्मकार, कलाकार, मूर्तिकार, प्रशासनिक अधिकारी, समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं नाटककार इत्यादि विविध क्षेत्रों से सम्बन्धित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया ।

संस्था के नाम की अन्वर्थ संज्ञा को सिद्ध करते हुए ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी’ जिनकों संपूर्ण क्रान्ति के संवाहक के रूप में जाना जाता है एवं जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वदा सर्वोपरि रखते हुए सदा देश का नेतृत्व किया.तथा जिनके द्वारा आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाते हुए शिक्षा, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों के विकास में अपना वैचारिक योगदान दिया उन्हीं ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी’ की सर्वोपरि देशहित विरासत को नित्य नूतन आयाम देने का कार्य इस संस्था के द्वारा किया जा रहा है.लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद ओझा जो स्वयं कवि, चित्रकार, लेखक एवं डिजाइनर कला के क्षेत्र में दो दशक से कार्यरत हैं.
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को अपने अमूल्य ज्ञान एवं अनुभवों से अभिसिंचित कर रहे विशिष्ट महानुभावों को सम्मानित किया जाना हमारी युवा पीढी के लिए एक प्रेरणा हैं।

संस्था के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर के रूप में सेवारत प्रो. दया शंकर तिवारी ने कहा कि इस सम्मान समारोह से न केवल हम विशिष्टजन का सम्मान कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढी को भी एक समृद्ध परम्परा एवं संस्कार से परिपुष्ट कर रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व आई. ए. एस हेमंत शेष ने सभी विशिष्ट व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं.
लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान’ के लिए गठित सम्मानित समिति के सदस्य दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दिनेश सिंह, प्रसिद्ध कलाकार प्रभाकर कोल्टे, एन. आई. ओ. एस. के वर्तमान सचिव प्रदीप मोहंती और प्रसिद्ध कला समीक्षक और लेखक डॉ. ज्योतिष जोशी को हार्दिक बधाई दी।
इस भव्य जे पी अवार्ड समारोह में पद्मविभूषण डॉ.सोनल मानसिंह तथा पद्मश्री शोवना नारायण और कंज्यूमर अफेयर्स के वर्तमान सचिव रोहित सिंह मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों में व्यक्तियों की सूची में-
संस्कृति शिखर सम्मान के लिए प्रसिद्ध कलाविद एवं चिंतक पद्म कपिल तिवारी।
कला रत्न सम्मान के लिए सुप्रसिद्ध समकालीन चित्रकार अपर्णा कौर।
शिक्षा सम्मान में वर्तमान में आई. सी.पी.आर. की मेम्बर सेक्रेटरी प्रोफेसर सच्चिदानन्द मिश्रlसाहित्य एवं दर्शन में ओडिशा के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे विद्वान लेखक अरुण कुमार उपाध्याय।कला संरक्षण और प्रोत्साहन सम्मान में बिहार म्यूजियम के चर्चित महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह। कला संस्कृति संवर्धन सम्मान में मध्य प्रदेश के उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत अकादमी के उप निदेशक राहुल रस्तोगी।
कला संस्कृति लेखन सम्मान में वरिष्ठ लेखक एवं पूर्व वाणिज्य आयुक्त श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और आलोक पराड़कर।
संगीत सम्मान में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रिया वेंकट रमण।दृश्य कला में गोवा म्यूजियम के निदेशक और चर्चित कलाकार सुबोध केरकरप्रसिद्ध लोकनायक यश सम्मान में शिमला के पुलिस आई. जी. के पद पर कार्यरत जय प्रकाश सिंहलोककला सम्मान में उत्तर प्रदेश के कोहबर कला के वरिष्ठ चित्रकार रामशब्द सिंहलोकनायक विशिष्ट योगदान सम्मान में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के यूथ वेलफेयर विंग के निदेशक डॉ अरविन्द सिंह कांग,प्रदर्शनकारी कला सम्मान में ओडिशा के युवा नाटककार और अभिनेता नलिनी निहार नायक राष्ट्रीय युवा प्रतिभा सम्मान में प्रसार भारती के डिजिटल विंग के ननिदशक समीर कुमार थे ।
इसी वर्ष से राष्ट्रीय रचनात्मक कौशल सम्मान का प्रारंभ किया जा रहा है जो नवोदित लेखक और कलाकारों को दिए जा रहे है। यह सम्मान लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के वहड़ करीबी रहे पटना के प्रसिद्ध डॉ महेंद्र नारायण की स्मृति में हर साल दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय नवलेखन और कला लेखन सम्मान क्रमशः लेखक अजय मिश्र को उनकी सद्यप्रकाशित पुस्तक पिता ईश्वर और जबलपुर में कलाकार विनय अंबर और सुप्रिया अंबर द्वारा चलाए जा रहे नव सांस्कृतिक जागरण में संलग्न प्रसिद्ध इत्यादि फांउडेशन के चयनित चित्रकार और मूर्तिकार को दिए गए ।
इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद चिपको आंदोलन के प्रणेता, मैग्सेसे एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट, मुंबई हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी.जी. कोल्से, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डा. संदीप पाण्डेय, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पूर्व निदेशक, इसरो डा.
अभय कुमार, भूगर्भ विज्ञानी, पर्यावरणविद एवं ई एस डी ए के महासचिव डा. जितेंद्र नागर, अध्यक्ष, उ प्र. नियंत्रण बोर्ड, मोहम्मद कमर आलम, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व हाकी खिलाड़ी महेन्द्र पाल सिंह, पद्मविभूषण डा. सरोजा वैद्यनाथन, पद्मविभूषण राम सुतार, कला एवं संस्कृति विभाग,मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय, उदयपुर के डा. धर्मवीर वशिष्ठ, संस्थापक, देवात्री फाउंडेशन की डा. अंशु गुप्ता, पद्मश्री डा. ऊषा किरण खान, संस्थापक, कलिंग विश्वविद्यालय डा. अच्युत सामंत, प्रख्यात पत्रकार एवं पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक दूरदर्शन सुधांशु रंजन, सुप्रसिद्ध लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द मोहन, नेशनल कंज्यूमर कोआपरेटिव फैडरेशन लि. के चेयरमैन विशाल सिंह, पूर्व सांसद एवं संस्थापक एस. आई. एस. आर.के. सिन्हा और गायक एवं अभिनेता रोहन कपूर को उनके स्वर्गीय प्रसिद्ध गायक पिता महेंद्र कपूर (मरणोपरांत) के साथ संयुक्त रुपसे ‘लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।



