उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छापे रोकने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले

व्यापारियों की समस्या बताई तथा ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित निवास पर उनसे मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश में जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों के वहां जनरल सर्वे छापे किये जाने की समस्या बताई व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद से  राजनाथ सिंह जी को अवगत कराते हुए कहा प्रदेश में जनरल छापो की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलो के व्यापारियों में भय की स्थिति है तथा व्यापारी छापे के डर से दुकानें बंद कर रहे हैं जोकि उचित नहीं है उन्होंने रक्षा मंत्र जी से विषय का संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप करते हुए तत्काल जनरल सर्वे छापे रोकने की मांग की.

उन्होंने रक्षा मंत्री जी से कहा यदि किसी व्यापारी की शिकायत हो उसके वहां ही केवल जांच होनी चाहिए संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंह जी ने किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न ना होने का आश्वासन दिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button