उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आयुष कॉलेजों में फ़र्ज़ी दाख़िले की हो सी.बी.आई. जाँच: अनुपम मिश्रा

लखनऊ : टीम-आर. एल. डी. के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने आयुष कॉलेजों में फर्जी दाखिले को लेकर राज्य सरकार द्वारा सी.बी.आई. जांच की सिफारिश के बाद भी सी.बी.आई. द्वारा अब तक इस संबंध में कोई पहल ना किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आशंका जताई कि कहीं इस फर्जी दाखिले के तार और ऊपर तक तो नहीं जुड़े हैं अन्यथा क्या कारण है कि 25 दिनों के व्यतीत हो जाने के बाद भी सीबीआई ने जांच संबंधी कोई पहल क्यों नहीं की ?कौन है जो सीबीआई जांच नहीं चाहता ? क्या कारण है कि सी बी आई अभी तक अनिर्णय की स्थिति में है।
अनुपम मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह 891 फर्जी दाखिले संबंधी तथ्य सामने आए हैं उससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि यह गोरखधंधा सिर्फ आयुष और यूनानी कॉलेजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि फर्जी दाखिला करवाने वालों का नेटवर्क अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी फैला हो सकता है और यह सब बिना किसी बड़े आका की सरपरस्ती के संभव नहीं है, अतः यथाशीघ्र केंद्र सरकार को सी.बी.आई. को इस फर्जी दाखिले की जांच के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए ताकि प्रतियोगी छात्रों के भविष्य के साथ न्याय हो सके तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न होने की स्थिति में हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button