उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

देश भर में मनेगा जी20 का जश्न

    1. नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जो प्रदेश में चल रहे ‘मणिपुर संगई महोत्सव 2022’ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। दौरे के दौरान मंत्री एस. जयशंकर ने मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित आईएमए मार्केट का दौरा किया। बताया जाता है कि ये बाजार करीब 500 साल पुराना है। मणिपुर में इस बाजार को ‘मदर्स मार्केट’ या ‘इमा कैथेल’ या ‘नुपी कैथेल’ के रूप में जाना जाता है। इस मार्केट का संचालन पूर्ण रूप से महिलाएं करती हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर ने इंफाल के जापानी वॉर मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और इम्फाल पीस म्यूजियम का दौरा किया। साथ ही इंफाल के लोकटक झील का दौरा भी किया। मणिपुर में कार्यक्रम के दौरान जी20 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जी20 की हमारी आगामी अध्यक्षता पर्यटन लाभों के साथ पूर्वोत्तर को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी। साथ ही कहा कि मणिपुर सहित देशभर में अलग-अलग जगहों पर भारत का जी20 अध्यक्षता का जश्न मनाया जाएगा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया कि इंफाल में राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करके खुशी हुई। ट्वीट में विदेश मंत्री ने इंफाल के राज्यपाल की अंतर्दृष्टि और व्यापक बातचीत की सराहना की. एक और ट्वीट में लिखा, ‘इम्फाल के बाहर स्थित रेड हिल्स पर मौजूद शांति स्मारक का दौरा किया। यह स्मारक उन घटनाओं की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत के इतिहास को आकार देने में मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button