उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर तक केवाईसी अपडेट के लिए किया आह्वान

लखनऊ : आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुरूप, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों को 12 दिसंबर से पहले “अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी)” जानकारी अपडेट करने का आह्वान कर रहा है। बैंक ने ग्राहकों के पंजीकृत पते पर दो नोटिस भेजे हैं और उन ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस अधिसूचना भेजी है जिनके खाते केवाईसी अपडेशन के लिए देय हो गए हैं।

“आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है। यदि आपका खाता 30 सितम्बर 2022 तक केवाईसी अपडेशन के लिए देय हो गया है, तो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पूर्व में भेजे गए नोटिस/एसएमएस के संदर्भ में अनुरोध है कि 12 दिसंबर से पहले अपना केवाईसी अपडेट करने के लिए अपनी मूल शाखा से संपर्क करें। अपडेशन न करने पर आपके खाते में परिचालन प्रतिबंधित हो सकता है.
केवाईसी अनुपालन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पीएनबी ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने बैंक खाते/(खातों) का सुचारू संचालन के लिए अपनी अद्यतन जानकारी जैसे पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, हालिया फोटो, पैन, आय का प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं है) या कोई अन्य केवाईसी जानकारी उनकी आधार शाखा को बैंक के साथ पंजीकृत ईमेल-आईडी के माध्यम से/डाक द्वारा/पत्र द्वारा/व्यक्तिगत रूप से उनकी मूल शाखा में जमा कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button