उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का समापन

लखनऊ : जनपद के परिषदीय विद्यालयों की चौक स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2022-23 का समापन हुआ।

प्रतियोगिता में ब्लॉक गोसाईगंज की टीम 192 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन, मोहनलालगंज द्वितीय तथा बख्शी का तालाब तृतीय स्थान पर रही।


व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग काकोरी के वंश बालिका वर्ग में मल्लाहन खेड़ा बीकेटी की स्वाति ओवरऑल चैंपियनशिप बनी। इसके साथ ही जूनियर स्तर पर बालक वर्ग गोसाईगंज के प्राथमिक विद्यालय सिठौली के राज कश्यप जबकि बालिका वर्ग पूर्व माध्यमिक बीबीपुर की प्रांशी ओवरऑल चैंपियन बनी।
समारोह के अगले चरण में प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर बीकेटी बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्व मा. वि. सिसेंडी के बच्चों ने योगा प्रस्तुत किया।
जिला बेसिक शिक्षा धिकारी अरूण कुमार ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मल्लहा के बच्चों ने शानदार व्यायाम प्रदर्शन किया, जबकि लम्बी कूद बालक वर्ग में गोसाईगंज के अंकुर तथा बालिका वर्ग में बीकेटी की मोहिनी विजेता रही।


प्रतियोगिता आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह द्वारा जिला व्यायाम शिक्षिका रीमा वर्मा व धीरज त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा सफल आयोजन के लिए सभी व्यायाम शिक्षकों को मौजूद रहने पर धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button