उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यूपी के शिक्षकों का अबतक का सबसे बड़ा धरना

लखनऊ / अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर देश के 24 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य चार सूत्रीय मांग के सन्दर्भ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा ईको गार्डन पार्क लखनऊ में हजारों हजार शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में धरना/प्रदर्शन कर देख के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

धरने की अध्यक्षता करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज यह धरना पुरानी पेंशन बहाली एंव शिक्षामित्र, शिक्षाकर्मी, नियोजित शिक्षक आदि जैसे विभन्न नामों का नियमतिकरण सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाया जाए। पुरे देश में सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन किया जाए। जबतक पुरानी पेंशन बहाल नही किया जाएगा तबतक आन्दोलन अनवरत जारी रहेगा। आगे इस प्रकार के आन्दोलन देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे भारत के शिक्षक, शिक्षककर्मी, कर्मचारी प्रतिभाग करेगें।
धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन जीने का सहारा है। इसे शिक्षक एंव कर्मचारियों ने अपने दम पर अर्जिम किया था जो साठ बासठ वर्ष के बाद कर्मी को प्राप्त होता था लेकिन दुर्भाग्य है कि जो पेंशन पाते थे उनको पेंशन विहीन करके राजनेता स्वंय पेंशन धारी हो गए। एआईपीटीएफ राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक हम सभी संघर्ष करते रहेगें। संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने यह आपके आन्दोलनों की देन है कि राजस्थान, पंजाब, झारखण्ड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा ससम्मान पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किए। आने वाले दिनों में अन्य प्रदेश की सरकार मजबूर होकर पुरानी पेंशन को बहाल करना पड़ेगा। धरने को संबोधित करने वालों में गीता पाण्डेय, ठाकुरदास यादव, विश्वनाथ सिंह, आलोक मिश्र, मालती सिंह, संजीव यादव, शकुन्तला कुशवाहा, संदीप सिंह पंवार, सत्य प्रकाश गंगवार,जितेन्द्र दीक्षित, बृजेश दीक्षित, उदय शंकर शुक्ल, वीरपाल सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह , नरेश कौशिक, राकेश मिश्र, विनय तिवारी, मंगलदेव मिश्र, शमीम अहमद, राजकुमार सिंह पटेल सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों शिक्षक साथियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हूंकार भरी।  धरने में प्रदेश के हजारों हजार की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button