उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

वाराणसी में परिवहन का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा, साथ ही स्मार्ट मोबिलटी को भी बढ़ावा मिलेगा : ए.के. शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी के पहले स्मार्ट बस स्टेशन का किया आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट बस स्टेशन जनता को समर्पित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार को  बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचकर वाराणसी का पहला स्मार्ट बस स्टेशन का शुभारंभ किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह बस स्टेशन मंत्री ने जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस स्मार्ट बस स्टेशन का निर्माण  प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। इसका निर्माण  मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा ब्ैत् पहल के तहत किया गया।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि इस प्रयास से न सिर्फ वाराणसी में परिवहन का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा जो कि  प्रधानमंत्री  की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री के आधुनिक स्मार्ट सिटी  बनाने के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
नगर विकास मंत्री द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया गया की स्मार्ट बस स्टेशन का सुझाव माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं दिया गया था। सुझाव के क्रम में पूरी टीम एवं नगर विकास विभाग द्वारा विगत 04 महीने में लगन के साथ लगकर कार्य पूर्ण किया गया, जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्हांेेने बताया कि इस स्मार्ट बस स्टेशन का निर्माण ब्ैत् के तहत हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत हुआ है और इस नगर निगम वाराणसी द्वारा संचालित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट स्टेशन सौर ऊर्जा से संचालित होगा और निर्माण में प्रयुक्त समस्त सामग्री रिसाइकल कर उपयोग में लाई गई हैं। प्रयुक्त टाइल्स भी रिसाइकल सामग्री से निर्मित हैं।
इस स्मार्ट बस शेल्टर में चार्जिंग की सुविधा भी होगी और सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे एलईडी लाइट भी लगाई गई हैं। जन जागरूकता हेतु डिस्प्ले बोर्ड पर समय-समय पर साफ सफाई इत्यादि से संबंधित सूचनाएं भी प्रदर्शित की जायेंगी।


कार्यक्रम के दौरान ए.के. शर्मा ने बताया कि यह कदम स्वच्छ भारत की तरफ एक प्रयास है। बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनने को लेकर प्रतिबद्ध है और इसके लिए सरकार प्रयास भी कर रही है।
अंत में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, नगर निगम एवं जिला प्रशासन को उनके प्रयास के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि वाराणसी नगर निगम द्वारा भविष्य में भी नागरिकों को सुविधायुक्त एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट लिए जायेंगे।

p
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के.शर्मा ने शाम के समय काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिवशम्भू से देश एवं प्रदेश के कल्याण की कामना की और समस्त नागरिकों के सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button