उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

इंडिया इंटरनेशनल फ़ैशन वीक 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया

लखनऊ. इंडिया इंटरनेशनल फ़ैशन वीक 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. इस शो में बांग्लादेश ,अफ़ग़ानिस्तान फिलीपींस ,नेपाल कई जगहों के मॉडल्स ने आकर यहाँ पर मॉडलिंग में प्रतिभाग किया.

चार देश के मॉडल के बीच जब मुक़ाबला शुरू हुआ
,वहाँ मौजूद लोगों ने तालियाँ बजा कर उनमें जोश भरने का काम किया. इस दौरान तमाम मॉडल ने रैम्प पर अपनी प्रतिभा को दिखाया.

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन सनी मिश्रा ने किया. जो लम्बे समय से मॉडलिंग की फ़ील्ड से जुड़े है.
सनी मिश्रा लम्बे समय से मॉडलिंग के शो कराते हैं इसके पीछे का मक़सद सनी मिश्रा मॉडलिंग में अपना नाम कमाने वालों को एक मौक़ा देना चाहते है.
कल के शो में इंडिया के कल्चरल को भी बढ़ावा दिया गया जिसमें नेपाल की मॉडल व बांग्लादेश के साथ इंडिया की मॉडल भी मौजूद रही जिन्होंने इंडियन परिधान पहन कर एक अच्छा संदेश दिया.
इस शो के दौरान जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो दिए गए जिससे वे सभी उत्साहित नज़र आए.

शो में पहुँचे मॉडल के परिजनों ने इस सफल आयोजन के लिए सनी मिश्रा को बधाई दी.
इस शो में मॉडलिंग की तीन कैटेगरी आयोजित की गयी जिसमें इन लोगों ने ख़िताब जीता.
मिस्टर यूनिवर्स का ख़िताब फ़िलिपींस के एलकिड कोमेको ने अपने नाम किया.
मिस्टर- फ़िटनेस यूनिवर्स का ख़िताब नेपाल के सफल जंग शाह के नाम हुआ.
मिस्टर टीन यूनिवर्स का ख़िताब व मिस्टर यूनिवर्स- अफ़ग़ानिस्तान के असदुल्लाह मुरादी के नाम हुआ
वही लखनऊ की सोनाली शर्मा ने भी शो स्टापर के रूप में प्रतिभाग किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button