उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

तारक मेहता का छोटा चश्मा – सीज़न 4 के साथ हँसी से लोटपोट होने की तैयारी

  1. लखनऊ : त्योहार छोटे-बड़े हर व्यक्ति के चेहरों पर खुशी लेकर आते हैं। उपहारों के आदान-प्रदान सहित परिवार व दोस्तों के साथ अनेक आनंददायक गतिविधियों में शामिल होते हैं। इस दीवाली गोकुलधाम सोसायटी के निवासी बच्चों और उनके परिवारों की खुशी दोगुनी करने वाले हैं क्योंकि वो लोकप्रिय शो तारक मेहता का छोटा चश्मा के आकर्षक सीज़न 4 के साथ वापसी कर रहे हैं।

जैसे दीवाली बिना पटाखों के अधूरी रहती है, वैसे ही गड़ा परिवार भी जश्न के बिना अधूरा है। दया बेन की विचित्र बातें, जो चकरी की तरह खुशी फैलाती हैं, से लेकर सुतली बम बापूजी का गुस्सा हमेशा जेठा जैसी फुलझड़ी पर फूटने का तैयार रहता है, जो हर स्थिति में आनंददायक वापसी करते हुए हर किसी को बांधे रखता है। इस सीज़न में ऐसी ही अनेक चीजों के साथ प्यार, खुशी और मनोरंजन की बौछार होगी।

दीवाली धमाका यहीं नहीं रुकेगा क्योंकि तारक परिवार अपनी दूसरी टेलीमूवी गोकुलधाम टू गैलेक्टो के साथ वापसी कर रहा है। यह नई मूवी आपको अंतरिक्ष के रोमांचक सफर पर ले जाएगी क्योंकि गड़ा परिवार एक अद्वितय ग्रह की खोज करने के लिए अंतरिक्ष के सफर पर निकल जाते हैं। लेकिन गोकुलधाम सोसायटी के लिए क्या यह सफर आसान होगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button