उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सत्ता में मिली शक्ति को गरीब कल्याण और आमजन की सेवा को समर्पित कर रही है भाजपा : डी. पुरंदेश्वरी

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि देश में केवल भाजपा है जो सत्ता में मिली शक्ति को गरीब कल्याण और आमजन की सेवा को समर्पित कर रही है। उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंची पुरंदेश्वरी सोमवार को लखनऊ महानगर द्वारा राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जैसे नेताओं के कुशल नेतृत्व के चलते देश एवं प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। इस कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री एमएलसी, लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी नें कहा कि 2014 से अब तक की मोदी सरकार की उपलब्धियॉ सिलसिलेवार गिनायीं। सभागार में बडी संख्या में उपस्थित प्रबुद्धजन ने तालियों की गडगडाहट के बीच इस बात की स्वीकरोक्ति की। उन्होंने कहा कि देश की एक सौ तीस करोड से अधिक आबादी वाला यह देश मोदी जी की एक आवाज पर उनके पीछे खडा हो जाता है। कोरोनाकाल में इसका उदाहरण दिखा। वैसे ही जैसे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आह्वान पर लोगों ने सप्ताह में एक दिन का व्रत रखना शुरु कर दिया था। विपरीत परिस्थितियों में मोदी जी ने दुनिया देश की एकजुटता की ताकत दिखायी। सच साबित हुआ कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा चरितार्थ हुआ है।


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कभी यूपी में घर से निकलते डर लगता था पर योगी जी की दृढता से सुधरी कानून व्यवस्था की चर्चा न केवल यूपी बल्कि आंध्रा और पूरे देश में की जा रही है। यूपी में कोरोनाकाल के प्रबंधन को पूरी दुनिया ने सराहा। आज महिलाओं का सम्मान बढा है। किसान, व्यापारी , युवा भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में विश्वास जता रहे है।

जन विश्वास का ही परिणाम है कि केन्द्र में पुनः हम सत्ता में आए तो यूपी में तो सारे मिथक तोड दोबारा सत्ता मिली।
प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए सभी वादे पूरी कर रही है और अबकी बार भी उसी दिशा में कार्यरत है।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार लोककल्याण के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास ही हमारी सरकार का मूल मंत्र है। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, लखनऊ की महापौर संसुक्ता भाटिया आदि उपस्थित थे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।। प्रबुद्ध सम्मेलन का समापन करते हुए लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग से महिला डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button